जोगी कांग्रेस को करारा झटका..यूथ अध्यक्ष विनोद ने थामा कांग्रेस का दामन…कहा घर लौट आया..अभी बहुत लोग आएंगे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— जोगी कांग्रेस पार्टी को ठीक चुनाव से तीन महीने पहले करारा झटका लगा है। जनता कांग्रेस यूथ अध्यक्ष विनोद तिवारी ने जोगी का दामन छोड़कर कांग्रेस का झण्डा पकड़ लिया है।विधानसभा क्षेत्र पाटन के चरोदा स्थित गांव जंजगीरी में आयोजित कांग्रेस पार्टी कार्यक्रम में विनोद तिवारी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। पाटन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में विनोद तिवारी को कांग्रेस का पटका पहनाया गया। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधायक भी मौजूद थेे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      जोगी कांग्रेस के प्रदेश यूथ अध्यक्ष विनोद तिवारी ने जोगी का गुलाबी झण्डा छोड़कर कांग्रेस का झण्डा थाम लिया है। जंजगीरी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विकास तिवारी को भूपेश बघेल के हाथों सदस्यता मिली है। हजारों की संख्या में मौजूद भीड़ के सामने विनोद  तिवारी ने कहा सुबह को भूला था..शाम को घर वापस आ गया हूं। मैं भटक गया था..अब घर वापस आ गया हूं।

                                        जंजगीरी में आयोजित कांग्रेस के भव्य और विशाल कार्यक्रम के मंच पर विनोद तिवारी का स्वागत प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने किया। पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कांग्रेस में प्रवेश पर विनोद  तिवारी का आत्मीय स्वागत किया। बताया जा रहा है कि जोगी कांग्रेस प्रदेश यूथ ब्रिगेड प्रमुख के कांग्रेस में शामिल होने का असर जोगी पार्टी पर जरूर पड़ेगा। विनोद तिवारी के समर्थकों की मानें तो जल्द ही सैकड़ों की संख्या में युवा नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। फिलहाल अब कुछ लोगों ने ही कांग्रेस में प्रवेश लिया है।

           विकास तिवारी को जब कांग्रेस में प्रवेश दिलाया जा रहा था उस समय मंच पर टीएस सिंहदेव,भूपेश बघेल, डॉ चरण दास महंत समेत कांग्रेस के दर्जनों विधायक मौजूद थे। मंच से दूर जोगी कांग्रेस पार्टी के यूथ नेता और विनोद  समर्थक कांग्रेस जिन्दावाद के नारे लगा रहे थे।

close