जोगी कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों को सौंपी विधानसभावार जिम्मेदारी…….. अजीत जोगी होंगे मुख्य स्टार प्रचारक

Chief Editor
3 Min Read
प्रदेश स्तरीय युवा रोजगार महासम्मेलन,raipur,news,ajit jogi,jogi congress,bilaspur,raipur,रायपुर । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रदेा चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री विधान मिश्रा ने पार्टी के स्टार प्रचारको को विधानसभाओ में जाकर पार्टी प्रत्याशियो को जीत दिलाने विधानसभावार जिम्मेदारी सौपी। श्री मिश्रा ने बताया कि वैसे तो पार्टी के मुख्य स्टार प्रचारक  अजीत जोगी होगे, जो महागठबंधन के प्रत्याशियो को जीत दिलाकर सरकार बनाने मे मुख्य भूमिका निभाएंगे  । साथ ही  अमित जोगी, देवव्रत सिंह, धरमजीत सिंह, श्रीमति ऋचा जोगी, विधायक आर.के.राय, सियाराम कौशिक, गजराज पगारिया मीडिया चेयरमेन इकबाल अहमद रिजवी  भी अनेक विधानसभाओ में जाकर महागठबंधन प्रत्याशियो को जिताने सभाओ को संबोधित करेगे। प्रथम चरण के चुनाव में विधान मिश्रा, आर.के.राय, गजराज पगारिया, प्रकाश देशलहरा, महेश देवांगन, सूरज निर्मलकर, मेघनाथ यादव मोर्चा संभालेगे तथा युवा जनता कांग्रेस अध्यक्ष दानिश रफीक, छात्र संगठन अध्यक्ष टिकेश प्रताप सिंह, प्रदीप साहू प्रदेश का दौरा करेगें   ।
विधानसभावार स्टार प्रचारको को दी गई जिम्मेदारी इस प्रकार हैः-
(1) बस्तर संभाग के – अंतागढ़, भानुप्रतापुर, कांकेर, केशकाल, कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर-जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा बीजापुर कोन्टा विधानसभा में – विधान मिश्रा, विधायक आर.के.राय, गजराज पगारिया, इकबाल अहमद रिजवी, प्रकाश देशलहरा, तिलकराम देवांगन, महेश देवांगन।
(2) रायपुर संभाग के – बिलाईगढ़, कसडोल विधानसभा-डाॅ. हरिदास भारद्वाज, रायपुर ग्रामीण, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण विधानसभा- इकबाल अहमद रिजवी, गजराज पगारिया, महेश देवांगन, नुमान अकरम, सूरज निर्मलकर, नितिन भंसाली, भगवानू नायक, प्रदीप साहू, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा – तिलकराम देवांगन, कुबेर यदु, सूरज निर्मलकर, खल्लारी, महासमुंद – इकबाल अहमद रिजवी, नुमान अकरम, सरायपाली, बसना विधानसभा – भगवानू नायक, आरंग विधानसभा-डाॅ.हरिदास भारद्वाज, नितिन भंसाली, अभनपुर, राजिम विधानसभा- प्रदीप साहू।
(3) दुर्ग संभाग के – सभी संजारी बालोद, डौण्डीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाईनगर, वैशालीनगर, साजा, बेमेतरा, खैरागढ़, खुज्जी, मोहला-मानपुर, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में देवव्रत सिंह, आर.के.राय, तिलकराम देवांगन, प्रकाश देशलहरा, मन्नू परगनिहा, अशोक शर्मा, मनोज मिश्रा, भोजराम डड़सेना, मेघनाथ यादव।
(4) बिलासपुर संभाग के – रायगढ़, धर्मजयगढ़ विधानसभा दानिश रफीक, रामपुर, कोरबा कटघोरा में इरफान सिद्धीकी, अतुल सिंह, पी.एस.कुमार, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा में – टिकेश प्रताप सिंह, शहजादी कुरैशी, सूरज निर्मलकर, प्रदीप साहू।
(5) सरगुजा संभाग के विधानसभा में – सीतापुर दानिश रफीक, प्रेमनगर अतुल सिंह, भटगांव पी.एस.कुमार, प्रतापपुर इरफान सिद्धीकी, रामानुजगंज शहजादी कुरैशी, मनेन्द्रगढ़, बैकुण्ठपुर में दानिश रफीक, टीकेश प्रताप सिंह, पत्थलगांव लैलूंगा में इरफान सिद्धीकी, पी.एस.कुमार, अतुल सिंह स्टार प्रचारको को प्रचार की कमान सौंपी गयी है साथ ही स्टार प्रचारको को निर्देशित किया गया है कि वे कार्य प्रतिवेदन पार्टी कार्यालय में प्रस्तुत करेगें।
close