जोगी का भैंसा और तिल्दा में विशाल जनसभा…कहा..सरकार बनते ही पूंजीपतियों से छीनेंगे पानी का अधिकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रायपुर—जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी संस्थापक अजीत जोगी का विजय रथ खरोरा से अारंग पहुंचा। विजय रथ पर सवार जोगी से संवाद करने सड़कों पर जनसैलाब दिखायी दिया। जनता कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोगी का जगह-जगह चौक चौराहों पर स्वागत किया। जोगी ने भी जनता से सीधे संवाद किया।
                              जनता कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी इकबाल रिजवी ने बताया कि जोगी का विजय रथ अभियान दूसरे दिन खरोरा विश्राम गृह से रवाना होकर आरंग पहुंचा। 23 से 28 अगस्त तक चलने वाली विजय यात्रा के दूसरे दिन यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। जोगी ने भी आम जनता से सीधे संवाद किया।
                                                 इकबाल रिजवी ने बताया कि जोगी का  विजय रथ दूसरे दिन खरोरा विश्रामगृह से चलकर आजाद चौक बुड़ेरा, कनकी, परसदा, सिर्री, पाराभाठ होते हुये भैसा विधानसभा आरंग पहुँचा। लोगों ने जोगी का दोनों हाथ से स्वागत किया। जोगी ने बस के डेक पर पहुंचकर आम जनता को संबोधित किया। जनता ने पुष्पवर्षा भी की। इसके बाद जोगी का रथ मोहरेंगा, चिचोली, भरवाडीह तक रोडशो करते बलौदाबाजार विधानसभा के तिल्दा पहुँची।
              जोगी ने तिल्दा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। रिजवी ने बताया कि जोगी जी विजय यात्रा को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। रोड शो के दौरान जनता ने जोगी के सामने अपनी समस्याओं को रखा। जोगी ने जनता को बताया कि क्षेत्र मे विशेषकर पानी की बहुत समस्या है। मेरे शाशनकाल मे बनाए गए समोदा डायवरसन का पानी, क्षेत्र की नदियो का पानी, रमन सरकार ने उद्योगपतियों को बेच दिया है। जबकि क्षेत्र की जनता में पानी की त्राहि त्राहि मची हुई है। सरकार बनते ही पूंजीपतियों से पानी का अधिकार छीन लिया जाएगा।
close