जोगी की मानसिक स्थिति..समझ में नहीं आयी-चन्द्रकांत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG20161210133307बिलासपुर—अमेरिका में ओव्हरसीज भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष चन्द्रकांत पटेल ने जोगी के सभी आरोपों का खंड़न किया है। चन्द्रकांत पटेल ने आज पत्रवार्ता में बताया कि जोगी का काम ही तोड़ फोड़ और लोगो को परेशान करना है। जोगी ने मुझ पर झूठा आरोप लगाया है। मैं व्यवसायी हूं। समय समय पर चिरमिरी आकर गरीबों के बीच कंबल का वितरण करता हूं। यह काम मेैं दशकों से कर रहा हूं। आगे भी गरीबों की सेवा करता रहूंगा। लेकिन जोगी जी को बताना चाहूंगा कि आरोप लगाने से पहले सच्चाई तो पता लगा लेते।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            ओव्हरसीज भाजपा अध्यक्ष चन्द्रकांत पटेल ने कहा कि मेरे संबध मोदी जेटली राजनाथ सिंह,अमित शाह से हैं। उतना ही संबध है जितना विदेश में रहने वाले व्यवसायी और कार्यकर्ता का होता है। नोट डंपिंग का सवाल ही नहीं उठता है। भारतीय राजनीति को लेकर हमारे बीच बहुच ज्यादा चर्चा भी नहीं होती। पटेल ने बताया कि चिरमिरी मेरा घर है। दशकों से गरीबों के बीच कंबल वितरण कर रहा हूं। मैने ना तो कंबल के साथ और ना ही कंबल के बाद नोट वितरण किया। कंबल वितरण का काम राजनीतिक नहीं था। क्षेत्रीय विधायक कार्यक्रम में आए थे। उनका हमने स्वागत किया। कार्यक्रम में किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता आ सकता है और आते भी हैं।

                                       जोगी के आरोप लगाने के क्या कारण हैं के सवाल पर चन्द्रकांत ने बताया कि जोगी प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। उनका स्वभाव ही तोड़ फोड़ और दूसरों को नुकसान पहुंचाने का रहा है। उनके कार्यकाल में प्रदेश की जनता कितनी परेशान थी। क्या लोगों को पता नहीं है। उनके इन्ही घटियापन के कारण ही प्रदेश की जनता ने सत्ता से उखाड़ फेंका। जोगी जहां भी रहे…फूट डालो …राज करों की नीति को अपनाया। कांग्रेस के कमजोर होने का कारण भी अजीत जोगी हैं। कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी को जोगी ने बीमार बना दिया। जोगी क्या कर रहे हैं…क्यों कर रहे हैं…जनता और राजनेता भली भांति जानते हैं। उनका काम केवल अपना उल्लू सीधा करना है। मुझसे क्या चाहते थे मुझे नहीं पता।

                 एक सवाल के जवाब में चन्द्रकांत पटेल ने बताया कि भाजपा को जोगी का परोक्ष समर्थन है। जोगी के दम पर भाजपा की सरकार बनती है। क्योंकि जोगी कांग्रेस प्रत्याशियों को हराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। पिछले तीन चनाव में कांग्रेस की हार की वजह केवल अजीत जोगी हैं। उन्होने सवाल के जवाब में बताया कि जोगी ने हमेशा भाजपा को जिताया और कांग्रेस को हराया है। 13 साल से यदि प्रदेश में भाजपा कि सरकार है तो इसकी वजह केवल अजीत जोगी ही हैं।

                                     चन्द्रकांत ने बताया कि जोगी की मानसिकता ठीक नहीं है। वे किस मानसिकता के हैं पता ही नहीं चलता…। जोगी के पास यदि मेरे खिलाफ नोट बांटने का कोई प्रमाण है तो बताएं। कंबल वितरण 634 लोगों को बीच किया। यदि उनमें से कोई भी बताए कि मैने रूपए दिये है…तो जोगी जो कहें वही सही…। सच्चाई यह है कि जोगी कि मानसिक स्थित ठीक नहीं है। मैं आरएसस विचारधारा और भाजपा का कार्यकर्ता हूं। शायद भाजपा को कमजोर करने जोगी ने मेरे खिलाफ दुष्प्रचार किया है। जोगी ने मुख्यमंत्री को भी नहीं छोड़ा है। जबकि डॉ.रमन सिंह ने प्रदेश के विकास के लिए क्या नहीं किया। लेकिन जोगी को विकास रास नहीं आ रहा है। बावजूद इसके मैं जोगी के खिलाफ मानहानि का दावा नहीं करूंगा।

close