जोगी को नहीं मिला मोदी से मुलाकात का समय

Shri Mi
2 Min Read

namojoरायपुर । छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी)  ने  1 नवम्बर  को राज्य उत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री  अजीत जोगी को छत्तीसगढ़ के किसानों की दयनीय स्थिति व समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित अन्य गंभीर विषयों पर चर्चा हेतु समय नहीं दिये जाने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को विपक्षी पार्टी के नेताओं से गंभीर विषयों में चर्चा करने से परहेज करना यह साबित करता है कि प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ राज्य की जनता एवं उनकी समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।वे सिर्फ यहां उत्सव मनाने व उद्घाटन का फीता काटने अपने भाजपा शासित छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों की पीठ थपथपाने व राज्य सरकार द्वारा उनके लिए (मोदी ) यशोगान सुनने आ रहे हैं।

                                                     छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) के प्रान्तीय प्रवक्ता सुब्रत डे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री रमन सिंह से जानना चाहा है कि ‘‘राज्योत्सव‘‘ कहीं छत्तीसगढ़ की जनता के बजाय छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्रियों का तो नहीं है? प्रदेश के किसान, समर्थन मूल्य नहीं मिलने के कारण आत्महत्या कर रहे हैं, स्व. योगेश साहू जैसे युवा, रोजगार के अभाव में मुख्यमंत्री निवास के दरवाजे पर आत्मदाह कर रहे हैं, प्रदेश की महिलाओं का बढ़ते यौन शोषण व बलात्कार के डर के कारण घर से निकलना दूभर है, प्रदेश का व्यापारी रात को दुकान बंद कर घर लौटते वक्त लूट एवं हत्या का शिकार होने की आशंका से डरा हुआ है। ऐसी स्थिति में डा. रमनसिंह का 5 दिवसीय राज्योत्सव  और उस पर छत्तीसगढ़ की जनता के टेक्स का करोड़ों रूपयों का व्यय इन उत्सवों में पानी की तरह खर्च करना कहां तक उचित है?

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close