जोगी ने किया ओडिशा नृत्य का विरोध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

CD-Odisiरायपुर—मरवाही विधायक अमित जोगी ने एससीईआरटी बुक में ओडिसी नृत्य कोर्स का विरोध किया है। आदेश को छत्तीसगढ़ विरोधी करार दिया है। जोगी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में ओडिसी नृत्य का प्रचार प्रसार करना छत्तीसगढ़ लोकनृत्यों का अपमान है ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         जोगी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि सरकार का ओडिशा प्रेम और आदेश पंथी ककसार मुरिया रावत सुआ डंडा डोमकच गैडीए कर्मा सरहुल पंडवानी गौर माडिया जैसे पारंपरिक लोक नृत्यों का अपमान है। अपमान को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जोगी ने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे।

                 अमित जोगी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराओं के अस्तित्व का खिलवाड़ किया जा रहा है। सोची समझी रणनीति के तहत हमारी कला संस्कृति को मिटाने का गुपचुप प्रयास किया जा रहा है।

                                  जीग ने कहा कि रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में ओडिसी नृत्य सिखाने नहीं दिया जाएगा। सरकार छत्तीसगढ़ के भविष्य यानि बच्चों को छत्तीसगढ़ के लोकनृत्यों और परंपराओं के विषय में बताने के बजाय ओडिशा और उसके ओडिसी नृत्य सीखाने का आदेश निकाल सकती है।

close