जोगी ने दिया 26 जनवरी का अल्टीमेटम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

amit_jogiरायपुर— विधायक अमित जोगी ने विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से विधानसभा परिसर में डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा लगाने की मांग की है। बिल्हा और गुंडरदेही विधायक ने भी अमित जोगी का समर्थन किया है। तीनों नेताओं ने 26 जनवरी तक प्रतिमा लगाने का अल्टीमेटम दिया है। तीनों विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री दोनों को पत्र लिखा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

सीएम और अध्यक्ष को लिखे पत्र में विधायकों ने कहा है कि स्वतंत्रता के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी और संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भारत के संसद भवन में भी है। दोनों महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने का उद्देश्य देश के नागरिकों को स्वतंत्रता एवं संविधान के महत्व का स्मरण कराना है। संसद भवन की व्यवस्था का अनुकरण करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी बाबा साहेब की प्रतिमा लगायी जाए।

                  तीनों विधायकों ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि एक ओर करोड़ों की लागत से विधानसभा परिसर में डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की तरफ ध्यान नहीं दिया गया।  विधायकों के अनुसार अन्य महापुरुषों की प्रतिमाएं लगायी जाएं..हमें इस बात का एतराज नहीं है। लेकिन लोकतंत्र के मंदिर संविधान के निर्माता की प्रतिमा ना होना नकारात्मक संदेश जाता है।

                       जोगी के अनुसार बाबा साहेब के अनुयायी छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में है। प्रतिमा स्थापित होने से छत्तीसगढ़ विधानसभा गौरवान्वित होगी। सदन के अध्यक्ष और नेता होने के नाते आप 26 जनवरी गणतंत्र  दिवस से पहले विधानसभा परिसर में डॉ आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा करें। 14 अप्रैल को बाबा साहेब का जन्मदिवस भी है। प्रतिमा के सामने पहुंचकर सभी लोग श्रद्दासुमन अर्पित कर सकेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता में बेहतर संदेश जाएगा।

Share This Article
close