जोगी ने बहायी विकास की गंगा..अब जनता की आंख में सरकार झोंक रहीं धूल..विदाई के समय सच तो बोलो मुखिया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— जनता कांग्रेस का दावा है कि राज्य गठन के बाद तीन के अन्दर छत्तीसगढ़ का जितना विकास हुआ। पिछले 15 सालों में प्रदेश का विकास नहीं हुआ है। जनता कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि साल 2000 से 2003 के बीच जनता का तेजी से विकास हुआ। इन तीन साल में कानून का राज्य था। जनता को खुद को सुरक्षित महसूस करती थीं। लेकिन इन प्रन्द्रह सालों में प्रदेश में भय का राज्य स्थापित हो गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                              जनता कांग्रेस प्रवक्ता मणिशंकर ने बताया कि पिछले 15 सालों में बन्द दरवाजे में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। चारों तरफ लूट बलात्कार डकैती हत्या का बोलाबाला है। सरकार में प्रशासन नाम की चीज नहीं रह गयी है। कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा चुकी है। भ्रष्टाचारी नंगा नाच रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को न्यायालय का भी भय नहीं रह गया है। आदेशों की की अवहेलना की जा रही है। आपराधियों को गिरफ्तार करने के बजाय संरक्षण दिया जा रहा है।

                        जनता कांग्रेस नेता ने बताया कि निर्दोषों को बिना वजह परेशान कर फसाया जा रहा है। अपराध दर्ज कर भय का वातावरण आज पुरे छत्तीसगढ़ में चार गुना ज्यादा है। भाजपा नेता विधायक आये दिन गुंडागर्दी दादा गिरी कर रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रश्न उठना लाजिक है कि आखिर किस विकास की बात मुख्यमंत्री कर रहे हैं।

            जनता कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार विकास का एक भी उदाहरण रमन सिंह बताये। 2007 से लेकर 2018तक सिवरेज परियोजना का कार्य चल रहा है।  कछुआ गति से शुरू सिवरेज का बजट 4 गुना बढ गया है। पुल का पूरा पाया ही बह जा रहा है। गौरव पथ के दोषियों पर कार्यवाही नहीं हो रही है। स्कूल कांलेजो मे गुंडागर्दी का बोलबाला है। बावजूद इसके दावा किया जा रहा है कि विकास हुआ है। यदि यही विकास है तो भाजपा नेताओं को मुबारक। लेकिन जनता को इस विकास से कोई लेना देना नहीं है।

                          मणिशंकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में न्यायालय के आदेश के बाद भी कार्यवाही तो होना तो उल्टा दोषियों को अधिकारी बचाने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपी अपराध कर फरार रहता है पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं करती है। आखिर किस विकास की विकास की रमन सिंह दुहाई दे रहे हैं । सब जानते हैं कि 2000 से लेकर 2003 अजीत जोगी सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बही है। आज भी छत्तीसगढ़ की जनता को याद है। ऐसा विकास रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में आज तक नहीं हुआ है।

                                 जनता कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि सत्ता परिवर्तन का समय आ चुका हैं। सरकार झूठी झूठी वाहवाही लूटना बंद करें। छत्तीसगढ़ की जनता जानती है कि विकास किसके कार्यकाल में हुआ है। जनता झूठे वादों में आने वाले नहीं हैं।

close