जोगी पार्टी का प्रदेश व्यापी जेल भरो आंदोलन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

jogiरायपुर–छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी ने मंहगाई भ्रष्टाचार और आउटसोर्सिंग नीतियों के खिलाफ तीन अगस्त को जेल भरो आंदोलन का एलान किया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जोगी ने पार्टी कार्यकर्ताओ को प्रदेश के 5 केन्द्रीय 12 जिला और 10 उपजेलों में जेल भरो आन्दोलन के लिए तैयार रहने को कहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  मिडिया विभाग के प्रमुख इकबाल अहमद रिजवी और प्रवक्ता सुब्रत डे  ने बताया कि प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार जनता को लोक.लुभावन सरकार के नाम पर मात्र मंहगाई, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। लाखों की संख्या में बेरोजगार युवकों एवं युवतियों के रोजगार छीनकर बाहरी लोगों को दिया जा रहा है। बार.बार चेतावनी के बाद भी राज्य सरकार अपनी जन.विरोधी नीतियों में कोई परिवर्तन नहीं लाई है। इन्ही जनविरोधी, युवा विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदेश स्तर पर जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन करेंगे।

                          रिजवी ने बताया कि प्रदेश की आम जनता अजीत जोगी के आव्हान पर सुबह 11 बजे सम्पूर्ण जिलों की केन्द्रीय और जिला जेल जाएंगे। रायपुर जिले के समस्त कार्यकर्ता और आमजन दोपहर 12 बजे बूढ़ा तालाब स्थित धरना.स्थल पहुंच कर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के अध्यक्ष अजीत जोगी के नेतृत्व में केन्द्रीय जेल रायपुर की ओर कूच करेंगें। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों के कार्यकर्ता अपने.अपने जिलों के जेल की ओर कूच करेंगें।

close