जोगी हल्ला मंचाए..हम सेवा कर रहे हैं…भैयालाल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG20160803140723बिलासपुर– कोल प्लाट और वाशरी में काम करने वाले मजदूरों की सूची बनायी जाएगी। सभी मजदूरों का रिकार्ड तैयार किया जाएगा। यह बातें आज श्रम मंत्री भैयालाल रजवाड़े ने पत्रकारों से कही। भैयालाल ने कहा कि सरकार का कामकाज ठीक चल रहा है। संघ और वरिष्ठ नेताओं से कामकाज को लेकर दिशा निर्देश मिलती ही रहती है। इसमें कोई नयी बात नहीं है। साल 2018 में भाजपा की ही सरकार बनेगी। आज नेहरू चौक में जोगी का जेलभरो आंदोलन नहीं बल्कि उनका सामाजिक कार्यक्रम चल रहा  है इसलिए इस मामले मेंं मुझे कुछ नहीं बोलना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                              श्रममंत्री भैयालाल रजवाड़े ने कहा कि हमने गाव गरीब और किसानों के लिए हमेशा से काम किया है। आगे भी करते रहेंगे। मजदूरों के साथ कभी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। रजवाड़े ने कहा कि मै श्रमिक था..आज श्रम मंत्री हूं…। इसलिए मजदूरों के दर्द को भली भांति जानता और समझता हूं। एक सवाल के जवाव में श्रम मंत्री ने कहा कि रमन सरकार संगठित और असंगठित मजदूरों के हितों को लेकर हमेशा संवेदनशील हैं। घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल और मौत पर मजदूरों को राहत राशि तात्काल दी जाती है। रजवाड़े ने बताया कि सरकार मजदूरों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का संजीदगी के साथ निर्वहन कर रही है। लेकिन मजदूरों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे आनलाइन या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर पंजीयन करायें। पंजीयन होने से उन्हें ही फायदा होगा।

                     खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को सरकार लगातार प्रोत्साहित कर रही है। प्रोत्साहन का ही नतीजा है कि शहर से गांव तक खेल प्रतिभाओं की लम्बी लाइन लगी है।  संभावना है कि साल 2018 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बिलासपुर में क्या महिला खेल प्रशिक्षक की व्यवस्था की जाएगी के सवाल पर रजवाड़े ने कहा कि ना केवल महिला खेल प्रशिक्षक बल्कि अन्य कई खाली पदों और नए पदों की भर्तियां की जाएंगी।

                                 रजवाड़े ने बताया कि मैने भिलाई प्रकरण में किसी से माफी नहीं मांगा। बल्कि फैक्ट्री मालिक ने ही उनसे लिखित में माफी मांगा है। इसलिए इस पर सवाल नहीं किया जाए। रजवाड़े ने बताया कि जोगी का काम हल्ला मचाना है वे अपना काम कर रहे हैं। हमारा काम जनता की सेवा करना है हम अपना काम कर रहे हैं।

 

Share This Article
close