जोन विजेता रेलवे बोर्ड प्रतियोगिता में होंगे शामिल

BHASKAR MISHRA

aayohan_rly_novemberबिलासपुर— पिछले दिनों रेलवे जोन कार्यालय सभागार में राजभाषा हिंदी के चहुमुंखी विकास, प्रचार-प्रसार के मद्दनेजर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य राजभाषा अधिकारी शिवराज सिंह केे मार्गदर्शन में रेलवे बोर्ड स्तर के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया।

                          रेलवे मंडल बिलासपुर में 11 नवम्बर को हिन्दी भाषा के चहुंंमुखी विकास पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जोनल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर, रायपुर, नागपुर मंडल समेत  डब्ल्यू. आर.एस. रायपुर, और मोतीबाग कारखाना,नागपुर के प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। जोनल राउंड में प्रतियोगिता में 6-6 कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

                         जोन जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार जोन में प्रथम और द्वितीय स्थान के 2-2 कर्मचारी रेलवे बोर्ड की प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का प्रतिनिधित्व करेंगे।

                                     रेलवे प्रशासन के अनुसार जोन स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को वर्तमान शिक्षा प्रणाली की सार्थकता और  रेल गाड़ियों एवं रेल परिसरों में साफ-सफाई के प्रति नागरिकों की जागरूकता  पर निबंध लिखने को कहा गया था। टिप्पणी आलेखन प्रतियोगिता में प्रश्नप़त्र के माध्यम से सरकारी कामकाज में राजभाषा नीति,सरल अनुवाद और प्रचार-प्रसार से संबंधित विभिनन पहलुओं को शामिल किया गया ।

                                          11 नवम्बर को आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने वाद विवाद में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने 5 से 7 मिनट इंटरनेट के विभिन्न पहलुओं जैसे -फेस बुक, वाट्सएप, आॅन लाइन शाॅपिंग आदि का समाज पर प्रभाव और  वर्तमान शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता तथा व्यक्तित्व विकास पर अपने विचारों को रखा। साथ ही वकतृत्व कला का परिचय दिया।

                               प्रतिभागियों के भाग्य का फैसला वैभव चौहान, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी और अखिलेश कुमार मिश्रा, उप मुख्य प्रबंधक और विक्रम सिंह,वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह ने किया।

close