जोश व उत्साह से मनाई गई परशुराम जयंती

Shri Mi
4 Min Read

IMG-20160509-WA0094बिलासपुर। पुरी मठ के परम पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री निष्चलानंद जी महाराज के निर्दश पर भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आदित्य वाहिनी के द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभयात्रा दयालबंद शीतला माता के मंदिर से पूजा आराधना से शुरू होकर तिलक नगर हनुमान मंदिर में महाआरती के बाद समाप्त हुई। यात्रा में अंचल के ब्राम्हण समाज के लोग बड़ी संख्या में षामिल हुए। यात्रा को चैक चैराहों में भव्य स्वागत किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     धर्म की रक्षा और युवाओं को धर्म से जोड़ने के उद्देशय से आज भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शाम 4 बजे दयालबंद के शीतला माता मंदिर से पूजा अर्चना शुरू हुई। यहां भगवान परशुराम की आरती की गई। इसके बाद बाजे गाजे के साथ यात्रा गांधी चौक पहुंची। यहां स्थानीय लोगों के यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के स्वागत के लिए शहर में भव्य तोरण द्वार बनाए गए थे। भगवान परशुराम की जयकारे के साथ यात्रा हटरी चैक पहुंची। जहां व्यापारियों व युवाओं ने स्वागत किया।

                     ज्वाली पुल के पास माता रानी के मंदिर में पूजा अर्चना की गई और सभी लोगों ने मंदिर में आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा को गोलबाजार में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हनुमान चलीसा का पाठ और भगवान की महाआरती की गई। यहां महापौर किशोर राय ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर अंचल शर्मा एंड ग्रुप ने भगवान के भजनों की प्रस्तुति दी,जिससे पूरा माहौल भगवान की भक्ति में सराबोर हो गया।शोभायात्रा गोलबाजार, सदर बाजार,करोना चैक,सिम्स चैक,राघवेंद्र राव चैक,कंपनी गार्डन चैक होते हुए देवकीनंदन चौक पहुंची। इसके बाद तिलकनगर के भगवान हनुमान मंदिर में महाआरती की गई।

               इस अवसर पर आदित्य वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेष पाण्डेय, राप्ट्रोत्कर्प अभियान के संयोजक डाॅ. विवेक बाजपेई, डाॅ. प्रफुल्ल शर्मा, संदीप तिवारी, राकेश तिवारी, शिवा मिश्रा, आदित्य वाहिनी के जिला अध्यक्ष अभिपेक पाण्डेय, कांग्रेस नेता गोपाल दुबे, सन्नी केसरी, अनुराग शुक्ला आषीप तिवारी, अभिनव तिवारी,रविकांत तिवारी,अनुभव बाजपेई, अनुज मिश्रा,देव शुक्ला,पप्पू पाण्डेय,मयंक शर्मा, निलय तिवारी, लक्की मिश्रा, रंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में विप्र जन उपस्थित थे। शोभायात्रा में आदित्य वाहिनी के प्रदेश भर की सभी ईकाई से सदस्य शामिल हुए। 

धर्म को आस्था व विश्वास से जोडे़-पाण्डेय
इस अवसर पर आदित्य वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेष पाण्डेय ने कहा कि आज धर्म को आस्था व विश्वास से जोड़ने की जरूरत है। धर्म से लोगों की अस्था व विश्वास कम होता होता जा रहा है,जिससे हम हर क्षेत्र में पिछड़ते जा रहे है। नकारात्मकता जीवन में तेजी से प्रवेश कर रही है। यदि हम धर्म के प्रति आस्था नहीं रखेंगें तब तब हमारा पतन होगा, और हम घर,परिवार, समाज,राज्य, सगे संबंधी और किसी के लिए भी सत कर्म नहीं कर पाएंगे। इसलिए आज युवाओं को आस्था और विश्वास से धर्म से जुड रहने की जरूरत है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close