ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मिले सरकारी नौकरी

Shri Mi
3 Min Read

3964cc नई दिल्ली।छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भैयालाल राजवाड़े नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राज्यों के खेल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए।राजवाड़े ने सम्मेलन में कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी राज्यों में खेल एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल के मंचों में पहुंचाने के लिए केन्द्रीय स्तर पर औद्योगिक घरानों एवं सर्वजनिक उपक्रमों को खेल के साथ-साथ राज्यों को भी गोद लेने की योजनाये बनाई जावें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                खेल मंत्री विज्ञान भवन में आयोजित राज्यों के खेल मंत्रियों के सम्मेलन में बोल रहे थे। इस अवसर पर केन्द्रीय खेल राज्य मंत्री विजय गोयल, छत्तीसगढ़ के खेल व युवा मामलों के सचिव सोनमणि बोरा भी उपस्थित थे।
खेल मंत्री ने कहा कि 37 वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन छत्तीसगढ़ में होगा, इसकी तैयारियों को लेकर राज्य में वृहद पैमाने पर विश्वस्तरीय अधेासंरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। खेल मंत्री ने केन्द्र सरकार से इस हेतु सहयोग का आग्रह करते हुए कहा कि वे राज्य को राष्ट्रीय खेल को मेजबानी हेतु वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध करायें।राजवाड़े ने सक्रिय खेल से निवृति के बाद खिलाड़ियों को शासकीय, अर्धशासकीय विभाग एवं उपक्रमों में ज्यादा से ज्यादा नौकरियों की व्यवस्था सुलभ कराये जाने का भी आग्रह केन्द्र से किया है।
राजवाड़े ने केन्द्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ राज्य में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नही है। आवश्यकता इस बात की है कि इन प्रतिभावानों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों के देखरेख में तैयार कर उन्हें ओलंपिक स्तर के खेलों के लिए तराशा जाये। उन्होंने केन्द्र से इस दिशा में सहयोग की मांग की है।

                                                         खेल मंत्री ने खेल का विस्तार किये जाने और अधिक से अधिक खेल अकादमी एवं खेल महाविद्यालय के खोले जाने की भी मांग की है।  उन्होंने राज्य के युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भी विस्तार से जानकारी दी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close