Join Our WhatsApp Group Join Now
पेंड्रा(जयंत पाण्डेय)।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नर्मदा की उदगमस्थली अमरकंटक सहित यहां से सटे छत्तीसगढ़ की सीमा में स्थित ज्वालेश्वर महादेव और अमरेश्वर महादेव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ज्वालेष्वर महादेव की सावन के महीने सहित महाशिवरात्रि में विशेष महिमा रहती है।
जहां आज ज्वालेष्वर महादेव का जलाभिशेक करने मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और गुजरात प्रांत तक से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे रहे।
वहीं अमरकंटक के नर्मदा उदगम कुंड में स्नान के बाद लोगों ने मां नर्मदा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा 11 फुट उंचे अमरेष्वर महादेव में भी लोगों ने दूध, नर्मदाजल आदि से भगवान अमरेष्वर महादेव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया।