झमाझम बारिश के बाद पुल ऊपर से बह रहा पानी…यातायात बन्द..तीजा मनाने जा रही महिलाओं की बढ़ गयी परेशानी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर–( टेकचंद कारड़ा)—  ऊपरी लगातार बारिश के चलते चारो तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। उपरी क्षेत्र में धुआधार बारिश के बाद निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन गयी है। लगातार बारिश होने के बाद तखतपुर रास्ते में स्थित कठाकोनी पुल के ऊपर से पानी का बहाव शुरू हो गया। इसके चलते भारी वाहनों के पहिए पुल के आर पार रूक गए। घंटों यातायाद बन्द रहा। इस दौरान जागरूक लोग ने आने  जाने वालों को पुल पार करने से मना करते दिखाई दिए।
 
          ऊपरी क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। बीती रात झमाझम बारिश के चलते तखतपुर मनियारी नदी उफान पर है। इसके अलावा चोरमा  और पकरिया जाने वाले पुल में पानी अधिक होने के कारण यातायात बंद हो गया। तखतपुर बिलासपुर के बीच  काठा कोनी के बीच स्थित पुल के ऊपर से पानी बहते देखा गया। जिसके चलते घंटों यातायात प्रभावित हुआ। 
 
             खबर लिखे जाने तक पुल पर पानी का बहाव लगातार बना हुआ है। यातायत बन्द होने के कारण दोनो तरफ छोटे बड़े वाहनों की लम्बी कतार देखने को मिली। इस खासकर उन्हें इस दौरान परेशानियों का सबसे ज्यादा सामना महिलाओं और उनके परिवार को करना पड़ रहा है। जो तीजा मनाने अपने मायके जा रहे हैं।
close