झांसा देकर करता रहा बलात्कार.. गर्भवती प्रेमिका को छोड़कर..नाबालिग को लेकर हुआ फरार..पकड़ाया आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सरकण्डा पुलिस ने बलात्कार की शिकायत के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी का नाम सूरज साहू पिता विरेन्द्र साहू उम्र 22 साल है। इसके पहले थाना पहुंचकर पीडिता ने शिकायत की थी कि आरोपी ने उसके साथ 5 अगस्त 2017 से शादी का झांसा देकर लगातार बलात्कार किया। गर्भवती होने पर छोड़कर भाग गया। और जान से मारने की धमकी देने के अलावा इस समय किसी नाबालिग के साथ गलत कर रहा है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

              सरकण्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बहतराई निवासी पीडिता ने थाना पहुंचकर बताया कि आरोपी सूरज साहू बहतराई स्थित निखिल आश्रम के पास रहता है। वह शादी का झांसा देकर 5 अगस्त 2017 से बलात्कार कर रहा है। 

              पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सूरज साहू ने उसके साथ गुलाब नगर मोपका, चिंगराजपारा में किराए का मकान लेकर दैहिक शोषण किया। इस बीच वह आठ महीने की गर्भवती हो गयी। जानकारी के बाद उसने पुलिस में शिकायत नहीं करने की बात कही। साथ ही जान से मारने की धकमी भी दी। 9 अगस्त को वह एक नाबालिग लड़की को लेकर फरार है।

                 सरकण्डा पुलिस ने मामले को उच्च अधिकारियो को संज्ञान में लाते हुए  सूरज के खिलाफ आईपीी की धारा 376,506 के तहत अपराध दर्ज किया। थानेदार शनिप रात्रे ने बताया कि  एफआईआर की भनक लगते ही आरोपी घर से फरार हो गया। इसके बाद सूरज साहू की अन्य ठिकानों पर तलाश की गयी। इसी  दौरान जानकारी मिली कि वह अपने घर में छिपकर बैठा है। पुलिस ने घेराबन्दी कर आरोपी को धर दबोचा। थाने लाकर पूछताछ की गयी। इसके बाद न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।  

के

close