झांसा देकर 5 साल किया दुष्कर्म..10 महीने से था फरार..आरोपी राजनांदगांव में पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—–सरकंडा पुलिस ने बलात्कार के बाद फरार आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी का नाम राजू सिन्हा है। महिला को शादी का झांसा देकर पांच साल तक दैहिक शोषण किया। पुलिस में शिकायत के बाद आरोपी फरार हो गया। दस महीने बाद आरोपी को राजनांदगाव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
 
              थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि 28 नवंबर 2019 को महिला ने थाना सरकंडा में लिखित शिकायत में बताया कि एक निजी अस्पताल में हाउसकीपिंग का कार्य करती थी। अस्पताल में राजू सिन्हा नाम का कर्मचारी आर्थो ओटी असिस्टेंट का कार्य करता था। दोनों के बीच पहचान  के बाद नजदीकी बढ़ गयी। राजू सिन्हा शादी का झांसा देकर करीब चार-पांच साल तक  शारीरिक सम्बध बनाया। इस दौरान उसने कई बार विरोध किया बावजूद उसने जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया।
 
               पीड़िता ने अपनी शिकायत में जानकारी दी कि जब भी राजू पर शादी के लिए दबाव बनाती..वह मारपीट करने लगता। एक दिन धोखा देकर फरार हो गया। शनिप रात्रे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा  376 417 323 अपराध दर्ज कर खोजबीन शुरू हुई।
 
                 इसी दौरान  मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी राजू सिन्हा राजनांदगां जिले में किसी साईं कृपा अस्पताल में काम कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम को तत्काल राजनांदगांव रवाना किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। उसने अपने जुर्म को स्वीकार भी किया।
 
       शनिप रात्रे ने बताया कि आरोपी राजू सिन्हा पिता राजकुमार सिन्हा उम्र 27 साल पेंड्री तराई थाना  बेमेतरा जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। आरोपी को  गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा  376 ,417, 323  कार्यवाही कर  न्यायालय में पेश किया गया है।
close