टाइल्स समेत दो आरोपी गिरफ्तार..दो पकड़ाए..चोरों से टाइल्स,तार बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सरकंडा पुलिस ने चोरी की टाइल्स समेत दो आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियो ने मोपका स्थित नवनिर्वाण मकान में 21 सितम्बर 2020 से 2 अक्टूबर 2020 के बीच वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने टाइल्स के अलावा तार होल्डर और लोहे की घोड़ी को भी चुराया था।
 
                  पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर  को प्रार्थी मयंक कुमार पांडे पिता सुरेश कुमार पांडे  ठाकुर देव मंदिर निवासी ने सरकन्डा थाना पहुंचकर टाइल्स चोरी की शिकायत की। प्रार्थी ने बताया कि वह बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का काम करता है। देशी शराब दुकान के पीछे मोपका में नया मकान बन रहा है। मकान में उपयोग के लिये टाइल्स, तार, होल्डर 21 सितम्बर को रखा था। 2 अक्टूबर को मौोके पर पहुंचकर देखने पर पाया कि 10-15 पेटी टाइल्स, 6 बन्डल तार, होल्डर, बोर का वायर, लोहे का घोडी को अज्ञात व्यक्ति ने पार कर दिया है।
 
            प्रार्थी की शिकायत पर थाना में आईपीसी की धारा 380 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी और चोरी गए सामान की पतासाजी शुरू हुई। विवेचना दौरान  संदेही  सुनील बघेल पिता फत्तू लाल  बघेल उम्र 20  साल और धर्मेंद्र उर्फ विक्की सूर्यवंशी पिता  शिव कुमार सूर्यवंशी उम्र 20 साल को पकड़कर पूछताछ हुई। कड़ाई से पूछताछ के बीच दोनों जुर्म स्वीकार किया।
 
            पुलिस ने सुनील बघेल के कब्जे से 7 पेटी टाइल्स एवं धर्मेंद्र उर्फ विक्की सूर्यवंशी के कब्जे से 6 पेटी टाइल्स को जप्त किया है। प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
TAGGED:
Share This Article
close