टाउन हाल के पीछे बनेगा काम्पलेक्स…बिल्हा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा…नहीं देंगे नगर निगम को जमीन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— निगम बजट घोषणा के बाद जनपद पंचायत बिल्हा के अधिकारी और जनप्रतिनिधि खासे नाराज हैं। बिल्हा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि निगम का अधिकार नहीं है कि टाउन हाल के पीछे खाली जमीन पर सर्वसुविधायुक्त सभागृह का निर्माण कर सके। खाली जमीन बिल्हा की संपत्ति है। बिल्हा जनपद पंचायत ने खाली जमीन पर व्यावसायिक काम्पलेक्स बनाने का फैसला किया है। जल्द ही इस दिशा में काम भी किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   बिल्हा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने निगम बजट में प्रस्तावित खाली जमीन में सर्वसुविधायु्क्त सभागार बनाने पर आश्चर्य जाहिर किया है। विक्रम सिंंह ने बताया कि खाली जमीन बिल्हा की संपत्ति है। बिल्हा जनपद पंचायत ने फैसला किया है कि खाली जमीन पर व्यवसायिक काम्पलेक्स बनाया जाएगा। ऐसे में सवाल ही नहीं उठता है कि उस जमीन पर निगम सभागार बना सके।

                         बताते चलें कि पिछले दिनों निगम प्रशासन ने सामान्य सभा के साथ भारी भरकम बजट पेश किया। बजट… नगर विकास पर ज्यादा फोकस रहा। बजट में बताया गया है कि निगम प्रशासन ने फैसला किया है कि टाउन हाल के पीछे खाली जमीन पर सर्वसुविधायुक्त सभागार का निर्माण किया जाएगा। प्रथम चरण में कार्य के लिए राज्य शासन से पांच करोड़ रूपए बतौर अनुदान के लिए कहा जाएगा। चूकि जमीन निगम की है। लम्बे समय से खाली भी है। इस दौरान महसूस किया जा रहा है कि खाली जमीन पर सर्वसुविधायुक्त सभागार के अलावा अन्य जरूरी कार्यों के लिए भवन का निर्माण किया जाए।

                                                 इधर बजट में सभागार और भवन निर्माण को लेकर किए गए घोषणा से बिल्हा जनपद पंंचायत के नेताओं और अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की है। विक्रम सिंह ने बताया कि नगर निगम किस अधिकार से दूसरी की संपत्ति पर सर्वसुविधायुक्त सभागार और भवन निर्माण की घोषणा कर सकता है। जबकि पूरी खाली जमीन बिल्हा जनपद पंचायत की है। इस बात की जानकारी निगम प्रशासन को भी है। यदि नहीं है तो हम बता देंगे। लेकिन जमीन को किसी भी सूरत में निगम को मांगने या खरीदने पर भी नहीं देंगे।

  बनाएंगे व्यवसायिक काम्पलेक्स

                  विक्रम सिंंह ने बताया कि खाली जमीन में आर्थिक स्रोत के लिए बिल्हा जनपद पंचायत ने मास्टर प्लान तैयार किया है। जमीन में व्यवासायिक काम्पलेक्स बनाया जाएगा। दुकान और अन्य जरूरी निर्माण किए जाएंगे। काम्पलेक्स से बिल्हा जनपद पंचायत को नियमित राशि मिलेगी। जिसका उपयोग विकास कार्यों में किया जाएगा।

                    विक्रम सिंंह ने बताया कि निगम अपने बजट में कुछ भी घोषणा करे…उससे हमें कोई लेना देना नहीं है। अब हम बिना देर किए जमीन को सुरक्षित करेंगे। प्लान को आगे बढ़ाएंगे।

आयुक्त ने कहा हमें जानकारी नहीं

                  मामले में निगम आयुक्त ने कहा कि यह सच है कि खाली जमीन में सर्वसुविधायुक्त सभागार और अन्य निर्माण का फैसला किया गया है। बजट में शासन से पांच करोड़ अनुदान मांंगने का फैसला किया गया है। लेकिन उन्हें आज पत्रकारों से जानकारी मिल रही है कि खाली जमीन बिल्हा जनपद पंचायत की है। फिर भी हम इसका पता लगाएंगे। जमीन को लेकर सारी बातों को स्पष्ट करेंगे। इसके बाद ही जरूरी निर्णय लिया जाएगा।

Share This Article
close