टिकट चेकिंग अभियान में रिकार्ड वसूली

BHASKAR MISHRA

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर— वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर 28 मार्च 2017 को बिलासपुर रेल मण्डल में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।  अभियान में कुल 1759 मामलों से 6 लाख 65 रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया। बिना टिकट के 524 मामलेे, अनियमित टिकट के 470, बिना बुक लगेज के 763, मामले दर्ज किए गए। रेल प्रशासन के अनुसार मंडल में अभी तक प्रतिदिन टिकट चेकिंग अभियान से जुर्माने की सर्वाधिक वसूली हुई है। इसके पहले 21 मार्च 2017 को कुल 1762 मामलों से 5 लाख 69 हजार 865 रूपये की वसूली हुई थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      मंडल वाणिज्य विभाग की उपलव्धि पर मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया, अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी समेत सभी मंडल  अधिकारियों ने वाणिज्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और टिकट चेकिंग स्टाफ को शुभकामनाएं दी है।

close