टिकट दलालों के खिलाफ अभियान ..14 दलाल गिरफ्तार..लाखों रूपए की टिकट बरामद..सभी आईडी ब्लाक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—लॉकडाउन में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में टिकट दलालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे की टीम ने 14  मामलों में एक दर्जन से अधिक दलालों को गिरफ्तार किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     लॉक डाउन के बाद कुछ गाड़ियों के संचालन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही टिकट के अवैध कारोबारियों का व्यवससाय भी शुरू हो गया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखधंधा करने वालों के खिलाफ जोन के तीनों मण्डलों के खिलाफ अभियान चलाया है। टिकट के अवैध कारोबार को रोकने अमिय नंदन सिन्हा महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दिशा निर्देष में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में बिलासपुर, रायपुर और नागपुर में 14 से अधिक टिकट दलालों को पकड़ा गया है। 

               रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अुसार अभी तक ई-टिकट दलाली के कुल 14 मामलों में 14 टिकट दलालों की गिरफ्तारी हुई है। अभियान में बिलासपुर मंडल से 7, रायपुर मण्डल से 4 और नागपुर मंडल से 3 लोगों को पकड़ा गया है। पकड़े गए लोगों में 10 आई.आर.सी.टी.सी. एजेन्ट भी शामिल है। एजेन्ट अपनी पर्सनल आई.डी. से टिकट निकालकर यात्रियों से अतिरिक्त राशि की वसूली कर परेशान कर रहे थे।
 
        गिरफ्तार टिकट दलालों से लगभग 53,000 रूपए मूल्य की भविष्य की यात्रा टिकट और  4,06,000 रूपए  मूल्य की व्यतीत यात्रा टिकट की बरामदगी हुई है।  टिकट कुल 63 अलग-अलग पर्सनल आई.डी के माध्यम से जारी किया गया है। अभी भी छापामारी अभियान जारी है। तीनों मंडलों के अपराध गुप्तचर शाखा को टिकट दलालों पर विशेष निगरानी रखने निर्देश दिए गए हैं।
 
                   रेलवे प्रशासन के छापामारी कार्यवाही से ई-टिकट दलालों में खलबली  है। भविष्य यात्रा टिकट जप्ती के साथ ही जिस आई.डी. से टिकट निकाला गया है उसे व्लॉक कर दिया गया है।
close