टीएस का आतिशी स्वागत…शहर में बारात का माहौल…कांग्रेसियों समेत कर्मचारी और अन्य संगठनों ने किया अभिनन्दन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—सरकार गठन और मंत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे टीएस सिंहदेव का आतिशी स्वागत किया गया। चकरभाठा से लेकर छत्तीसगढ़ भवन तक शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया गया। कांग्रेस विंंग समेत सैकड़ों संगठन ने टीएस का आतिशी स्वागत किया। हर जगह उनका फूल माला और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। सबसे पहले चकरभाठा हवाई पट्टी पर स्वास्थ्य मंत्री का नगर और तखतपुर विधायक ने पुष्प गुच्छ और गुलदस्ता देकर आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद टीस को जगह जगह कार्यकर्ताओं समेत तमाम संगठनों ने फूल माला से लाद दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       पहली बार नगर आगमन पर स्वास्थ्य और पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव का कांग्रेस ने आतिशी स्वागत किया गया। जगह जगह चौक चौराहों से लेकर गलियों में सिंहदेव का ठोल ताशों के साथ स्वागत किया गया। चकरभाठा एयरपोर्ट से निकलते ही सिंहदेव का सबसे पहले बिलासपुर नगर विधायक और तखतपुर विधायक ने स्वागत किया। इसके बाद चकरभाठा कैम्प में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा व्यापारी समेत कई संगठनों सिंहदेव को सम्मानित किया।

       तिफरा नगर पालिका पहुंचे ही स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री सिंहदेव ने गाड़ी से उतरकर पदयात्रा कर नगर सीमा में प्रवेश किया। तिफरा से छत्तीसगढ़ भवन तक सिंहदेव ने पदयात्रा और रैली के साथ सम्मान करने वालों के साथ कांग्रेस भवन पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों संगठनों ने आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों पर फूल माला और ठोल ताशा के साथ पुष्पवर्षा कर टीएस को सम्मान के साथ सिर पर बैठाया।

                    महाराणा प्रताप चौक से राजीव गांधी चौक तक पहुंचने में टीएस को करीब एक घंटा लगे। राजीव गांधी चौक तक पहुंंचने से पहले बाबा का कार्यकर्ता और कर्मचारी संगठनों ने धूम धाम से स्वागत जश्न मनाया। जगह-जगह टीएस सिंहदेव ने सभी को संबोधित किया।

 राजीव गांधी चौक पर बीस फिट ऊंचे स्वागत द्वार के नीचे से गुजरते ही मंच से कांग्रेसियों ने जयघोष किया। मंच पर पहुंचकर लोगों को सिंहदेव ने भारी भीड़ को संबोधित किया। उन्होने कहा स्वागत और भीड़ को देखकर अभीभूत हूं। इतना सम्मान मेरे लिए लोगों के मन में है…इस बात का हमेशा ऋणि रहूंगा। सिंहदेव ने उपस्थित सभी लोगों को मकरसंक्रांति की बधाई दी। इस दौरान मंच पर शैलेश पाण्डेय,विजय केशरवानी,आशीष सिंह,पंकज सिंह,सिद्धान्शु मिश्रा मौजूद थे।

                        इसके बाद टीएस सिंहदेव कांग्रेस भवन की तरफ रवाना हुए। आटो संघ ने बीच में स्वागत किया। वेयर हाउस रोड के पास अनिल तिवारी,गोपाल दुबे ,संदीप वाजपेयी समेत सैकड़ों लोगों ने सिंहदेव को मंच पर लाकर आतिशी स्वागत किया। विकास भवन के सामने बेलतरा विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू और अंकित गौरहा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने अभिनन्दन किया।

close