टीवी समझ…चुरा लिया मॉनिटर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

CIVIL LINE THANAलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने उस्लापुर स्थित साई पेट्रोल पम्प में हुई चोरी का खुलासा किया है। पेट्रोल पम्प में पांच महीने पहले चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर समान भी बरामद किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांच महीने पहले उस्लापुर पेट्रोल पम्प में चोरी की शिकायत मिली थी। मुखबीर की सूचना पर एक युवक को आज हिरासत में लिया गया है। युवक का नाम विजय ऊर्फ गोलू मानिकपुरी है। गोलू चोरी के सामान को खपाने ग्राहक की तलाश कर रहा था। सिविल ड्रेस में पुलिस जवानों ने गोलू से सामान खरीदने के लिए सम्पर्क किया। सामान की रशीद नहीं होने के कारण गोलू को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया।

                     पूछताछ में गोलू ने बताया है कि पांच महीने पहले साईं पेट्रोल पंप से मानिटर, स्पीकर और गैस सिलेन्डर की चोरी की है। पेट्रोल पम्प कार्यालय का दरवाजा खुला हुआ था। उसने टीवी समझ कर कम्यूटर के मानिटर को चुरा लिया। पुलिस ने विजय की निशानदेही पर सामान जब्त कर लिया है।

close