टूटने वालों को तोड़ने की जरूरत ही क्या..चुनाव से पहले मान लिया हार..बघेल ने कहा..रमन और जोगी एक दूसरे के साथी

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—बिलासपुर अल्प प्रवास पर पहुंचे पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि अजीत जोगी ने हार मान लिया है। डॉ.रमन सिंह अपने सहयोगी का तारीफ तो करेंगे ही। जोगी कांग्रेस तो खुद टूट रही है..उसका तोड़ निकालने का सवाल ही नहीं उठता है। भूपेश ने बताया कि कांग्रेस की सभी सीटों पर दावा है। सवाल उठता है कि आखिर भाजपा क्यों नहीं बताती कि वह कौन सी 25 सीट है जिसे रमन सिंह हार चुके हैं।
               बिलासपुर अल्प प्रवास पर पहुंचे पीसीसी प्रमुख भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा की। उन्होने कहा कि भाजपा और जोगी कांग्रेस एक दूसरे के समर्थक हैं। डॉ.रमन सिंह का जोगी का पक्ष लेना वाजिब है।  अमित जोगी का बयान आया है कि अजीत जोगी मरवाही से चुनाव लड़ेंगे तो सीट खाली कर दूंगा। सवाल के जवाब में भूपेश ने कहा कि वे लोग चुनाव से पहले ही हार चुके हैं। इसलिए इस प्रकार का बयान दे रहे हैं।
                  मुख्यमंत्री का मानना है कि कांग्रेस से ज्यादा भीड़ अजीत जोगी की सभा मे रहती है…भूपेश ने पत्रकारों को बताया कि रमन सिंह अपने सहयोगी की तारीफ तो करेंगे ही। इसमें कांग्रेस को आश्चर्य भी नहीं है। जोगी कांग्रेस का कांग्रेस के पास क्या तोड़ है के सवाल भूपेश ने कहा कि जो खुद टूट रहे हैं उन्हें तोड़ने या तोड़ निकालने की जरूरत ही क्या है।
                 क्या 15 अगस्त तक टिकट का बटवारा हो जाएगा…। सवाल के जवाब में भूपेश ने बताया कि टिकट के दावेदारों को दिल्ली का चक्कर नहीं काटना होगा। जो भी चुनाव लड़ना चाहता है…ब्लाक स्तर पर आवेदन के साथ अपनी बातों को रख सकता है। यदि एक नाम आता है तो उसे ही टिकट मिलेगा। दो या तीन दावेदार होने पर आवेदन को स्क्रीनिंंग कमेटी के सामने रखा जाएगा। छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्क्रीनिंग  कमेटी के अध्यक्ष और दो अन्य सदस्य कल रायपुर में टिकट वितरण संबंध में चर्चा करेंगे। बघेल ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से आये नामों पर विचार करेंगे। बसपा से गठजो़ड़ के सवाल पर पीसीसी प्रमुख ने कहा कि इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान को लेना है।
                                            चुनावो में मुद्दों क्या रहेंगे पर बघेल ने कहा कि प्रदेश की  70 प्रतिशत आबादी किसानों की है। महिलाये सुरक्षित नहीं हैं। हजारों युवतियां गायब हैं। युवा वर्ग बेरोजगारी की मार झेल रहा हैं। व्यापारी परेशान और हलाकान हैं। जनता भाजपा सरकार की कमीशन खोरी,भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। कहीं नसबंदी,कहीं आंखफोड़वा, कहीं गर्भाशय कांड,कहीं राशन घोटाला जैसे कांड रचे जा रहे हैं। ये सभी हमारे हमारे मुद्दे होंगे।
                                सरकारी कर्मचारी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। शिक्षाकर्मी,स्वास्थ्यकर्मी, लिपिक,नर्स ,आंगनबाड़ी,कोटवार ,पुलिस  और भी जितने भी विभाग के नियमित और अनियमित सरकारी कर्मचारी हैं सभी अपने है। सरकार ने  सभी वर्गों की समस्याओं को कभी भी सुलझाने का प्रयास नहीं किया। कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी वर्गों के हितों का समुचित खयाल रखा जाएगा। प्रदेश में वर्क कल्चर ठीक नहीं होने से अराजकता की स्थिति है। इन सबके लिए रमन सिंह जिम्मेदार हैं। प्रदेश सरकार ठेका में अस्पताल,स्कूल चला रही है। शर्म की बात है कि शराब दुकान सरकार चला रही है। स्वास्थ्य,शिक्षा और अन्य सरकारी सेवाओं का हाल दयनीय है। सभी रमन सिंह की कुशासन का परिणाम है।
                  गठबंधन की स्थिति में कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में कितनी सीटों का टारगेट होगा..भाजपा का 65 का लक्ष्य रखा है। सवाल के जवाब में बघेल ने कहा कि पहले भाजपा बताए कि हारी हुई 25 सीटें कौन सी हैं। हमारे टारगेट में विधानसभा के सभी 90 सीट हैं।
                               पत्रकारवार्ता के समय प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,शैलेष पांडेय,अटल श्रीवास्तव, अभय नारायण राय,महेश दुबे,राजेश पांडेय,शेख नजीरुद्दीन और विधानसभा चुनाव के लगभग सभी दावेदारों के साथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ भवन में मौजूद थे। पत्रकार वार्ता के बाद भूपेश बघेल मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के ग्राम धनगवाँ के लिए प्रस्थान कर गए।
close