टैक्टर से कुचलकर 6 साल के बच्चे की मौत…सामने आया पुलिस का बर्बर चेहरा..जमकर बरसाई लाठी…पीडित परिवार पर टूटा कहर..

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—सिरगिट्टी स्थित शारदा मंदिर चौक के सामने ट्रैक्टर से कुचलकर 6 साल के बच्चे की मौत हो गयी है। आक्रोशित लोगों ने जब चक्काजाम किया तो पुलिस ने पीड़ित परिवार के जख्म पर मरहम लगाने की वजाय लाठीचार्ज का आदेश दे दिया। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गयी। सड़क युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। बेरहम पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को जमकर पीटा। पुलिस की लाठी से पीड़ित परिवार भी अछूता नहीं रहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     संवाददाता से मिली जानाकारी के अनुसार शाम करीब 6 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गयी। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शारदा मंदिर चौक के सामने की है। तेज रफ्तार में दौड़ रही ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचल दिया। घटना के बाद लोगों ने ट्रैक्टर को घेर लिया। देखते ही देखते घटना स्थल पर हजारों की भीड़ इकट्ठी हो गयी। लोगों ने चक्काजाम कर दिया। जिसके चलते शाम 6 बजे से खबर लिखे जाने तक सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गयी।

             घटना की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने करीब दो घंटे से अधिक समय तक समझाने कम धमकाने का काम किया। बावजूद इसके नाराज लोगों ने सड़क छोड़ने से मना कर दिया। लोगों ने ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिला और पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों मौके पर बुलाए जाने पर अड़े रहे। बावजूद इसके जिद्दी थानेदार ने किसी की नहीं सुनी। पुलिस के आलाधिकारियों को बुलाना तो दूर…उल्टे भीड़ पर लाठी चार्ज का आदेश दे दिया।

                                थानेदार राहुल तिवारी के आदेश मिलते ही पुलिस ने भीड़ पर लाठियों के साथ टूट पड़े।  इस दौरान पुलिस की दो एक लाठी पीडित परिवार के सदस्यों पर भी पड़ी। देखते ही देखत भीड़ अनियंत्रित हो गयी। जिसे संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

पुलिस की कायराना हरकत

                           मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी नेता बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह ने बताया कि मुझे पहली बार पुलिस का  बर्बर चेहरा देखने को मिला। एक घर उजड़ गया। हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत हो गयी। लेकिन पुलिस ने पीडि़त परिवार के जख्मों पर मरहम लगाने की वजय लाठी चार्ज कर नया जख्म दिया है। लोकतंत्र में आक्रोश और विरोध करने का सभी को अधिकार है। भीड़ को प्यार से समझाया जा सकता है। आलाधिकारियों को मौके पर बुलाकर मामले को सुलझाया जा सकता था। लेकिन घंटों जाम और पीडित परिवार की मांग के बाद भी पुलिस के आलाधिकारी मौके पर नहीं पुहंचे। ना जाने किसके आदेश पर राहुल तिवारी ने लाठी चार्ज का आदेश दिया। जांच का विषय है। जसबीर ने बताया कि मैने पुलिस प्रशासन को फोन किया। पुलिस प्रशासन ने जल्द ही बल भेजने का आश्वासन दिया है।

हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत

                      आप नेता जसबीर सिंह ने बताया कि करीब 6 बजे के बाद बच्चे को खाली ट्रैक्टर ने चपेट में लिया। बच्चे की मौत शारदा मंदिर चौके यानि घटना स्थल पर ही हो गयी। लोगों ने बताया कि खाली ट्रैक्टर मौत की रफ्तार से दौड़ रहा था। इसी दौरान खेलता बच्चा चपेट में आ गया। देखते ही देखते क्षेत्र में मातम पसर गया।

                खबर लिखे जाने तक जानकारी मिली है कि पुलिस बल मौके पर पहुंचकर हालात को संभालने का प्रयास कर रही है।

close