ट्रैक्टर पलटने से दर्जनों घायल…नाबालिग बच्चे की हालत गंभीर…सभी जा रहे थे बेलपान मेला देखने

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर-( टेकचंद कारड़ा)– बेलपान मेला घूमने जा रहे, ग्रामीणों से भरी टेक्ट्रर पलटने से बच्चे समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों की इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी लोग खतरे बाहर बताए जा रहे हैं।
                           ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बेलपान मेला देखने जा रहे ग्रामीण घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सभी ग्रामीण चुलघट गांव के रहने वाले हैं। सामुहिक रूप से 25-30 की संख्या में ट्राली में सवार सभी ग्रामीण बेलपान मेला आज घूमने जा रहे थे। ट्रैक्ट्रर चुलघट से निकलर पाठ बाबा मोड़ के पास पंहुचा उसी समय अनियंत्रित होकर पलट गया।
          टैक्ट्रर पलटने से तीन नाबालिग सिमरन पिता वीरेन्द्र कुमार धुव उम्र 7 साल, शिवम पिता गेत राम उम्र 6 साल, भरत राम पिता शोभित पाली उम्र 15 साल को गंभीर चोट पहुंची है। इसके अलावा कृष्णा यादव पिता फागु 18 साल, परेटन गोड़ पिता विदेशी गोड़ उम्र 60 साल, अनुसाईया पति गेत राम 30 साल, राज यादव पिता फगुराम 10 साल,ओनिशा कश्यप  पति विजय 35साल को भी गंभीर चोट पहुंची है।
                ट्रैक्टर पलटने की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगो ने निजी वाहनों से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। टैक्ट्रर पलटने से घायल 4 साल के बच्चें की हालत बहुत ही गंभीर है। इसके अलावा चार अन्य लोगों को मामूली चोट पहुंची है। इस समय सभी का इलाज स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर मे किया जा रहा है।
close