ठग, ठगनी को गिरफ्तारी का आदेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

aaropaarop2बिलासपुर–– बेरोजगारों को  नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश आज शिकायत निवारण विभाग ने पुलिस प्रशासन को दिया है। जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पुलिस अधिकारियों को बताया कि कुदुदण्ड निवासी मनीष राव और पुराना सीएमओ कार्यालय के पास रहने वाली मनीषा साहू पर बेरोजगरों से नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रूपए ठगने का आरोप है। फिलहाल दोनों फरार हैं। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            नौकरी के नाम  ग्रामीणों से रूपया एंठ कर फरार मनीष राव वासिंग और मनीषा साहू  को तत्काल खोजबीन कर गिरफ्तार करने का निर्देश जन शिकायत निवारण विभाग के अधिकारियों ने आज विडियों कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला पुलिस अधिकारियों को दी है।

         मनीष राव वासिंग पिता  मधुकर राव वासिंग निवासी कुदुदण्ड और और दत्तक पुत्री मनीषा साहू निवासी पुराना सीएमओं कार्यालय के पास दोनों के खिलाफ 13 ग्रामीणों ने शिकायत की है कि नौकरी का झांसा देकर ग्रामीणों  से डेढ़-डेढ़ लाख रूपये लेकर हो गये हैं। ग्रामीणों ने  पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर, थाना सिविल लाईन और थाना मस्तूरी, शिक्षा अधिकारी, नगर निगम बिलासपुर और कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत की थी।

                             कार्यवाही नही होने पर ग्रामीणों ने सचिव छत्तीसगढ़ शासन जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ में शिकायत की। विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही में तेजी लाने का निर्देश दिया है। दोनों आरोपियों की खोजबीन के लिए इश्तहार जारी करने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों फोटो चस्पा करने का निर्देश विडियो क्रान्फ्रेसिंग में उपस्थित अधिकारियों को दी गयी है।

close