ठेकेदारों ने महपौर को सुनाया दर्द

Shri Mi
3 Min Read

thekedaar_meetबिलासपुर।नगर निगम के सभी ठेकेदारो की बैठक शुक्रवार को निगम के विकास भवन दृष्टि सभाकक्ष में महापौर किशोर राय और निगमायुक्त सौमिल रंजन चौबे के साथ हुई।बैठक में ठेकेदारों ने महापौर और आयुक्त के सामने अपनी कई समस्यायें रखी। जिसमे हर रनिंग बिल में 15 प्रतिशत राशि रोकी जा रही है और पहले से 5 प्रतिशत सीक्योरिटी एसडी राशि इस प्रकार कुल 20 प्रतिशत राशि रोकी जा रही है एवं निगम में किये जा रहे आडिट विभाग द्वारा बार-बार नस्तियों में एक ही प्रकार की आपत्ति प्रत्येक रनिंग बिल में की जा रही है। उसे दूर करने की मांग की गई और इसके साथ एडिसनल परफार्मेस सिक्यूरिटी (एपीएस)पहले बिल के साथ देने की मांग की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                             ठेकेदारो के काम कर लिये जाने के बाद भी बिल संबंधित इंजीनियरो द्वारा बिल नही बनाये जाने के कारण बिल भुगतान में विलंब होता है। जिसके कारण से दो-दो सालो से कुछ बिलो का पेमेंट नही हो पाया है अमानत राशि से संबंधित प्रकरणों का यथाशीघ्र निराकरण करते हुये यथाशीघ्र राशि वापस की जावये। इसी के साथ ही विभिन्न समस्यायें ठेकेदारो द्वारा रखी।

                                        महापौर और आयुक्त ने सभी समस्याओं एवं शिकायतो को ध्यानपूर्वक सुनने के पश्चात कुछ समस्याओं का तत्काल मौके पर निराकरण किया तथा महापौर द्वारा ठेकेदारो को बिलो के भुगतान संबंधी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को समय निर्धारित करते हुये भुगतान की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। स्थल परिवर्तन से संबंधित प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही किये जाने हेतु आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित कार्य.अभियताओं को निर्देश दिये गये। आयुक्त महोदय द्वारा आडिट विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रतिदिन की उपस्थिति की जांच करने के निर्देश अपर आयुक्त को दिये गये।

                                     इसी ततरह महापौर आयुक्त ने सभी समस्याओं का हल करने ठेकेदारों को आश्वस्त किया ।आयुक्त और महापौर द्वारा अगामी 5-6 माहो में होने वाले कार्यो को यथाशीघ्र पूर्ण करने तथा पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य करने के लिए सभी ठेकेदारों को निर्देश दिये। यह भी निर्देशित किया गया जो भी निर्माण कार्य ठेकेदारों किये जाये पूर्ण गुणवत्ता के साथ किये जावें आपकी सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close