डफली बजाकर कांग्रेस की पदयात्रा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

congress- panjaबिलासपुर– जिला कांग्रेस कमेटी ने आज आज आजादी रैली निकालकर स्थानीय और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जाहिर किया। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होने कहा कि बिलासपुर की जनता को सिवरेज , प्रशासनिक आंतकवाद ,नगर निगम की तालाबंदी , सम्पत्ति कर में वृद्धि, मच्छर, कचरा  , लचर यातायात व्यवस्था, पूंजीवाद , संघ वाद , भ्रष्टाचार से आजादी चाहिए।कांग्रेस भवन से निकली आजादी की रैली गोल बाजार में समाप्त हुई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 IMG-20160305-WA0039आज कांग्रेसियों ने बदहाल शहर व्यवस्था के खिलाफ पदयात्रा कर स्थानीय प्रशासन को जमकर आड़े हाथ लिया।  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने अजादी और अभार रैली निकाली।

                        संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय ने बताया कि जेएनयु. छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को न्यायालय ने जमानत दिया है। देशवासी न्यायालीन व्यवस्था के प्रति आभारी है। बिलासपुर को भी इसी प्रकार की न्याय की जरूरत है। बिलासपुर की जनता भ्रष्ट  प्रशासनिक और लचर यातायात व्यवस्था से तंग आ चुकी है। राय ने बताया कि नगर निगम की अराजक कार्यप्रणाली से जनता परेशान हो चुकी है। बिलासपुर की जनता को ऐसे अराजक गतिविधियों से आजादी की जरूरत है।

                     रैली में डफली बजाते हुये लयबंद्ध नारों के साथ कांग्रेस ने शहर को अराजक व्यवस्था से आजाद करने की गुहार लगाई । रैली में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव,अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव, महेश दुबे, रामशरण यादव, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, महामंत्री धर्मेश शर्मा, स्वप्निल शुक्ला, राकेश सिंह, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, नेताप्रतिपक्ष शेखनजीरूद्दीन, पार्षद रामा बघेल, शैलेन्द्र जायसवाल, भागीरथी यादव, दिपांशु श्रीवास्तव, युवाकांग्रेस अध्यक्ष जावेद मेनन सुभाष ठाकुर, हर्मेन्द्र शुक्ला आदि उपस्थित थे। रैली के अंत में पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव और महेश दुबे ने संबोधित किया।

close