डरे सहमें सैकडों लोग गुहार लगाने पहुंचे जिला कार्यालय…कहा हमें बेदखल होने से बचाएं..हमे चाहिए सरकारी पट्टा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— चन्द्रशेखर आजाद वार्ड देवरीखुर्द के निवासीयों ने स्थानीय कांग्रेस नेता ब्रम्हदेव के साथ पट्टे दिए जाने की मांग को लेकर जिला कार्यालय पहुंचे। ब्रम्हदेव सिंह समेत स्थानीय डरे हुए पीड़ितों ने बताया कि शासन ने नजूल भूमि पर लम्बे समय से काबिज लोगों को पट्टा दिए जाने का एलान किया है। लेकिन शासन ने यह भी कहा है कि नदी किनारे तीस मीटर दायरे में बसे लोगों को पट्टा नही दिया जाएगा। यदि ऐसा होता है तो हम ग्रामीणों के साथ अन्याय होगा। तीनस सौ से अधिक परिवार बेघर हो जाएंगे। इसलिए रहम करते हुए हम लोगो को विस्थापित नहीं करते हुए पट्टा दिया जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           ब्रम्हदेव की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने बताया कि हम लोग दो पीढ़ी से नदी किनारे नजूल भूमि पर काबिज हैं। शासन के एलान के बाद उम्मीद थी कि हम लोगों को भी पट्टा दिया जाएगा। लेकिन निमग में शामिल होते ही हम लोगों के साथ अन्याय होता दिखाई दे रहा है। जिला प्रशासन के प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर ए.आर.टण्डन को ब्रम्हदेव ने बताया कि सभी लोग बहुत गरीब है। लेकिन हम शासन के आदेश को चुनौती नहीं दे रहे है। बेहतर होगा कि शासन सभी गरीब परिवारों के साथ नरमी पेश आए। लोगों को भी अन्य की तरह पट्टा दिया जाए।

                                             ब्रम्हदेव ने यह भी कहा कि शासन के आदेश के बाद स्थानीय लोगों की उम्मीद बंधी थी। उम्मीदों को टूटने नहीं दिया जाए। बेहतर होगा कि शासन गरीबों को केन्द्र में रखकर सोचे। क्योंकि यहां से बेदखल किए जाने के बाद इनके सिर पर छत नहीं होगा। इस दौरान टण्डन ने बताया कि फिलहाल किसी को हटाने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। बावजूद इसके शिकायत को शासन के संज्ञान में लाया जाएगा। वस्तुस्थिति की जानकारी भी दी जाएगी।

close