डाटा आपरेटरों को कांग्रेसियों का समर्थन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20150914-WA0016 (1)रायपुर— जिला कांग्रेस रायपुर ने आज बूढापारा में डाटा आपरेटर संघ के धरना प्रदर्शन का समर्थन किया है। इस मौके पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। विकास उपाध्याय ने उपस्थित प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने डाटा एंट्री आपरेटर हड़ताल को न्यायसंगत बताया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर धोखा देने का भी आरोप लगाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               विकास उपाध्याय ने बताया कि यूपीए सरकार ने पंचायतो को ई – पंचायत बनाकर पंचायत की समस्त जानकारी कम्यूटर के माध्यम से जन -जनतक पहुचाने के लिए राज्य सरकार को अलग से बजट दिया था। लेकिन वर्तमान एनडीए ने ई – पंचायत को बेहतर बनाने से पूर्व ही ना केवल बजट देने से मना कर दिया। बल्कि कर्मचारियों को बिना वेतन दिये बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

         विकास उपाध्याय ने बताया कि केन्द्र की यूपीए सरकार ने डाटा आपॅरेटरो के लिये राज्य सरकार को फंड जारी किया था जिसका राज्य सरकार ने दूरूपयोग किया है। इसी के चलते डाटा आपॅरेटरो को एक साल से वेतन नहीं मिला है। जिला कांग्रेस के नेताओं ने आपरेटरों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक प्रदेश सरकार प्रदेश के डाटा आपरेटरों को वेतन नहीं देती है और उन्हें नौकरी पर नहीं लाती है तब तक कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी। इस मौके पर एम.आई.सी सदस्य विमल गुप्ता, सुनिता शर्मा, समेते वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे।

close