डायरेक्टर ने कहा दो महीने का मिलेगा वेतन…शिक्षकों में राहत..जल्दी होगा फरवरी का भुगतान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलसापुर— पंचायत संचालक तारनप्रकाश ने जानकारी दी है कि सभी सर्वशिक्षा अभियान के शिक्षाकर्मियों को पहले दो महीने का वेतन दिया जाएगा। फरवरी का वेतन भी जल्द मिलेगा। यह बातें तारन प्रकाश सिन्हा ने शिक्षक मोर्चा संचालक संजय शर्मा की दी है।

                     शिक्षाकर्मी ने संजय शर्मा ने जानकारी दी है कि सर्व शिक्षा अभियान के सभी शिक्षको को दो महीने का वेतन दिया जाएगा। फरवरी वेतन का भी भुगतान जल्द किया जाएगा। संजय ने बताया कि पंचायत संचालक तारण प्रकाश सिन्हा ने मोबाइल पर आश्वासन दिया है कि सभी शिक्षकों को दिसम्बर और जनवरी का वेतन सोमवार को खाते मेंं डाल दिया जाएगा। वित्त विभाग ने कहा है कि शनिवार को वेतन जारी किया जाना है।

                         सजय के अनुसार सचालक ने कहा है कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का भी लंबित भुगतान को जारी किया जाएगा। शिक्षा विभाग का रायगढ़, महासमुंद, बालोद, में आबंटन व्यवस्था जारी हो चुका है। अधिकारियों का प्रयास होगा कि होली के पहले सभी शिक्षाकर्मियों का वेतन भुगतान पूरा कर दिया जाए। जिन जिलों में आबंटन की जरूरत है वहां तत्काल आबंटन होगा।

                            मालूम हो कि शिक्षाकर्मियों ने दो दिन पहले एलान किया था कि होली के पहले वेतन भुगतान नहीं हुआ तो शिक्षाकर्मी साथी होली नहीं मनाएंगे।  शासन ने शिक्षाकर्मियों की पीड़ा को संमझते हुए तत्काल प्रभाव से होली के पहले वेतन भुगतान करने को कहा है।

close