बिलासपुर—- कोरोना वायरस महामारी के बीच राज्य सरकार सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। आदेश जारी करते हुए संचालक चिकित्सा शिक्षा रायपुर के डॉ. एमएस आदिले को संविदा नियुक्त पर रखने की घोषणा की है।
सामान्य प्रशासन से जारी पत्र में लिखा गया है कि संचालक चिकित्सा शिक्षा रायपुर के डॉ. एमएस आदिले जिस पद से रिटायर्ड हुए हैं..संविदा नियुक्त पर उसी पद पर नियुक्त किया जाता है। जानकारी हो कि कोरोना महामारी के बीच डॉ.एम.एस आदिले रिटायर्ड हो गए है। वस्तु स्थिति को देखते हुए सरकार के निर्देश पर समान्य प्रशासन विभाग ने आदिले को 6 महीने के लिए नियुक्त का आदेश दिया है।
सामान्य प्रशासन के आदेश में बताया गया है कि यह नियुक्ति 6 माह अथवा उक्त पद के भरने तक जो भी आदिले काम करेंगे। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा संविदा नियुक्ति नियम 2012 के अनुसार की गयी है।