डाॅ.दुबे सीवीआरयू के कुलपति नियुक्त

cgwallmanager
3 Min Read

DSC_0647बिलासपुर। राजभवन ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 17 की उप धारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए महामहिम राज्यपाल बलराम जी दास टंडन ने डाॅ.आर.पी.दुबे को कुलपति नियुक्त किया है। डाॅ.आर.पी.दुबे के कुलपति बनने की सूचना पर पूरे विवि में खुशी की लहर दौड़ गई। 6 जनवरी को कुलपति चयन समिति की बैठक रायपुर में आहुत की गई थी। जिसे देश के 4 बड़े शिक्षाविद्ों के पैनल ने महामहिम राज्यपाल जी को बंद लिफाफे में सर्च कमेटी ने सौपा था। डाॅ. आर.पी.दुबे का जन्म 3 अगस्त 1963 को एक शिक्षक परिवार में हुआ। उनकी स्कूली शिक्षा दुर्ग एवं उच्च शिक्षा पं. रविशंकर शुक्ल विवि,रायपुर में हुई। शिक्षक परिवार में जन्म होने के कारण शुरू से शिक्षा ही डाॅ. दुबे के जीवन का लक्ष्य बन गया। इसे पूरा करने के लिए डाॅ. दुबे ने शिक्षा की यात्रा शुरू की। उन्होंने 1991 में अपना शोधकार्य गणित विषय में पूरा किया, और डाॅक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने प्रदेश के कई इंजीनियरिंग महाविद्यालय और विख्यात शिक्षण संस्थानों में अपनी सेवाएं दी। गर्वमेंट इंजीनियरिंग काॅलेज रायपुर और बीआईटी,दुर्ग में डाॅ. दुबे सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ रहे।

                    शिक्षा के इस सफर में एसोसिएट प्रोफेसर रहने के दौरान 2009 में डाॅ. सी.वी. रामन् साइंस एंड टेक्नाॅलाजी इंस्टीट्यूट, कोटा में डाॅ. दुबे को डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद वे 3 वर्शों तक डाॅ.सी.वी.रामन् विश्वविद्यालय में सम कुलपति भी वी.सी भी रहे और विश्वविद्यालय को नई उंचाईयां तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। डाॅ. दुबे के मार्गदर्षन में डाॅ.सी.वी.रामन् विवि ने राष्ट्रीय व अंतर्राश्ट्रीय स्तर में नए आयाम तय किए। डाॅ. दुबे के मार्गदर्शन में लगभग 25 विद्यार्थियों को एमफिल और पीएचडी कर चुके हैं। इसके साथ वे विश्व के गणित के क्षेत्र के विख्यात अमेरिकन मैथोमेटिकल सोसायटी के रिव्यूवर हैं। इसके साथ आप रिसर्च के क्षेत्र में युवाओं को निरंतर मार्गदर्शन देते हैं। वर्तमान में आप उच्च शिक्षा और इसकी नीति को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। श्री दुबे ने डाॅ.सी.वी.रामन् विवि में पं.दीनदयाल कौषल केंद्र की स्थापन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

                प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत पंडित दीनदयाल कौशल केंद्र प्रदेश के एक मात्र डाॅ सी.वी.रामन् विवि में स्थापति किया जाना तय किया गया है। इससे प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार की नई राह मिलेगी। इस अवसर पर विवि के कुलाधिपति संतोश चैबे, कुलसचिव शैलेश पाण्डेय,डाॅ.पी.के.नायक,डाॅ.वी.पी.मिश्रा,डाॅ.मनीश उपाध्याय, डाॅ.ए.के.ठाकुर,डाॅ.ए.के.श्रीवास्तव,डाॅ. सरेंद्र तिवारी सहित सभी विभागाध्यक्षों, प्राध्यापको, अधिकारियों-कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी।

 

close