डिजीधन मेला तैयारियों का कलेक्टर ने लिया संज्ञान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

COLLECTORATEबिलासपुर—कलेक्टर ने डिजिधन मेला आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। अन्बलगन पी. ने डीजीधन मेला के संबंध में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है। बैंक अधिकारियों को रूपे कार्ड वितरण पर भी चर्चा की।

                     डिजीधन मेला आयोजन को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों और लीड बैंक के पदाधिकारियों से चर्चा की। कलेक्टर ने रूपे कार्ड को एक्टिव करने का निर्देश दिया है। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को कृषि विभाग किसानों को क्रेडिट कार्ड की जगह रूपे कार्ड देने को किहा है।

                 निगम आयुक्त सौमिल रंजन से कलेक्टर ने कहा कि जल्द से जल्द डीजी धन मेला के लिए स्थान का चयन करें। वाईफाई लीज लाईन लगाया जाए। उन्होने बताया कि बिलासपुर में वाईफाई लीज लाईन एयरटेल को दिया गया है। कम्पनी से मामले में तैयारियों का जायजा लिया जाए। कलेक्टर ने बताया कि डिजीधन मेला कार्यक्रम स्थल पर सभी विभागों का स्टाल लगाना अनिवार्य है। बैंकों के स्टाल में व्यापारियों का पीओएस मशीन लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।

                  डिजीधन मेले में लगाए गए सभी विभागों के स्टाल में तैनात कर्मचारियों को आम जनता और व्यापारियों को कैशलेस भुगतान के बारे में बताना होगा।

              कलेक्टर ने बताया कि स्टाल स्व.लखीराम अग्रवाल आॅडिटोरियम में लगाया जाएगा। स्थान आबंटित करने की कार्यवाही आयुक्त, नगर निगम बिलासपुर करेंगे। डीजीधन मेले के प्रचार-प्रसार में मीडिया का भी सहयोग लिया जाए। डिजीधन को बढ़ावा देने छात्र छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए।

close