डीजल-पेट्रोल का फिर बढ़ा दाम..डीजल 17 और पेट्रोल 21 पैसे महंगा..6 पैसे से डीजल ने मारी पेट्रोल से बाजी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
Free Petrol, Petrol Free, 1 Liter Free Petrol, Hp Re Fuel, Hindustan Petroleum Corporation, Hpcl, Hp Refuel App, Gas Cylinder,
इण्डिया वॉल– शुक्रवार को भी डीजल और पेट्रोल की कीमतों में फिर बृद्धि हुई है। लगातार बीसवें मूल्य वृद्धि के बाद डीजल का दाम अब पेट्रोल से 6 पैसा अधिक हो गया है।
 
                             कोरोना काल में लगातार बीसवें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हुआ है । शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल का दाम फिर बढ़ा है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल के भाव में 21 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.13 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि देश के अन्य हिस्सों में भी इसका असर देखने को मिला है।
 
           दिल्ली में डीजल की कीमत में 17 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में डीजल की कीमत अब 80.19 रुपये प्रति लीटर हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी के साथ ही देश के अन्य महानगरों में भी शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है।
     
                           बहरहाल विपक्ष ने डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्धि का विरोध किया है। आंदोलन की धमकी भी दी है। कांग्रेस ने 29 जून को उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close