डीजीपी अवस्थी ने कहा..अनावश्यक अन्तर जिला आवागमन पर लगाएं रोक..राज्य सीमाओं को करें सील

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रायपुर—- सीमावर्ती जिलों की सीमाओं को रखें पूरी तरह सील रखा जाए। सभी को आदेश का सख्ती से पालन करना है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने कहा कि एक जिले से दूसरे जिले में अनावश्यक आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए।         
 
               डीजीपी डीएम अवस्थी ने अधिकारियों से दो टूक कहा है कि सीमावर्ती जिलों में लॉक डाउन का कड़ाई से पालन किया जाए।  किसी प्रकार की कोताही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा अन्य राज्यों से लगने वाले जिलों की सीमाओं को पूरी तरह सील रखा जाए। बगैर उपयुक्त अनुमति के किसी को भी ना तो राज्य में प्रवेश दिया जाएगा और ना ही राज्य से बाहर ही जाने दिया जाएगा।
 
                 डीएम अवस्थी ने रायपुर में कहा कि एक जिले से दूसरे जिले में अनावश्यक रूप से आवागमन पर सख्ती से रोक लगाएं। राज्य शासन ने सिर्फ आवश्यक पासधारियों को आवागमन की अनुमति दी है। जिलों के अंदर राज्य शासन और स्थानीय कलेक्टर से जारी व्यवस्था का कड़ाई से पालन किया जाए।
 
                  अवस्थी ने बताया कि  देखने में आ रहा है कि कुछ जगहों पर पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान सहकर्मी और नागरिकों के साथ अत्यधिक पास आ जाते हैं। ऐसे में निर्धारित सोशल डिस्टेंस के मायने नहीं रह जाते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुलिसकर्मी मास्क, सेनेटाइजर का प्रयोग करें। 
 
19 अपराध दर्ज
लॉक डाउन, क्वारनटाईन उल्लंघनऔर अन्य  जानकारी छिपाने के आरोप में पिछले 24 घंटों में प्रदेश  भर में 30 से अधिक अपराध दर्ज किए गये हैं। रायपुर में 5, बलौदाबाजार में 2, दुर्ग में 1, बिलासपुर में 9 , मुंगेली में 9, जांजगीर चाम्पा में 1, बलरामपुर में 1, कोरिया में 1,  बस्तर में 1 अपराध दर्ज किये गए हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।            
TAGGED: , ,
close