डीजी अवस्थी बोले नक्सलियों के हौसले पस्त

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20170408-WA0011बिलासपुर— पुलिस मेस क्वार्टर में डीजीपी नक्सल आपरेशन ने पत्रकारों से चर्चा की । डी.एम.अवस्थी ने बताया कि बस्तर में नक्सलियों के हौसले पस्त हैं। पुलिस और सरकार नक्सलियों के खिलाफ लगातार सफलता हासिल कर रही है। विकास भी तेजी से हो रहा है। जनता का समर्थन भी पुलिस को मिल रहा है। अवस्थी ने बताया कि नक्सली को पैर उखड़ चुके हैं। बस्तर जल्द ही सामान्य होने वाला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे नक्सल आपरेशन डी.जी.पी…डी.एम.अवस्थी ने बताया है कि नक्सलियों के पैर उखड़ने लगे हैं। जनता नक्सलियों के आतंक से परेशान है। आम जन जीवन भी चाहता है कि नक्सलियों से बस्तर को आजाद किया जाए। जनता का समर्थन नहीं मिलने से नक्सलियों के हौसले पस्त हो गए हैं। बस्तर संभाग की जनता भी भली भांति जानती है कि नक्सलियों ने उन्हें विकास से कोसो दूर कर दिया है। अब तो जनता पुलिस और सरकार की नक्सलियों के खिलाफ मदद भी कर रही है।

                     एक सवाल के जवाब में डी.एम.अवस्थी ने बताया कि बस्तर का विकास तेजी से हो रहा है। चास सौ किलोमीटर से अधिक दूरी की सड़कें बन गयी हैं। आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास हो रहा है। स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होने लगी हैं। लोग नक्सलियों के खिलाफ खुलकर सामने आ रहे हैं। अवस्थी ने बताया कि स़ड़क बनने से आम जन जीवन का सम्पर्क बढ़ा है..तो नक्सलियों ने कदम पीछे किया है। जल्द ही बस्तर को नक्सलविहीन कर दिया जाएगा। इसमे आम जनता का भी सहयोग होगा।

                                   सवाल का जवाब देते हुए डीएम अवस्थी ने कहा कि आई जी कल्लूरी बहादुर और अच्छे इंसान हैं। नक्सलियों में उनका खौफ है। लेकिन कुछ समय से उनका स्वास्थ्य बिगड़ा है। जिसके चलते उन्हें आराम दिया गया है। उनकी काबिलित और योग्यता पर प्रश्न चिन्ह उठ ही नहीं सकता है। बस्तर की जनता से उनका सीधा संवाद है। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए वर्तमान में उन्हें आराम दिया गया है। वे आज भी काम पर हैं। उनके अनुभवों का पुलिस को लगातार फायदा मिल रहा है।

                    आईजी विवेकनन्द सिन्हा को अचानक जगदलपुर भेजा जाना क्या कोई विशेष रणनीति का हिस्सा है। सवाल का जवाब देते हुए कहा कि विवेकानन्द सिन्हां एसपी रह चुके हैं। उनके अनुभव बस्तर के लिए प्रदेशवासियों को फायदा देगा। उन्होने जहां भी सेवाएं..उसका असर आज तक दिखाई देता है। बिलासपुर में भी उनका काम बोलता है। बस्तर में भी ऐसा ही होगा।

                        डी.जी…एमडी अवस्थी ने कहा कि बस्तर नक्सलियों से जल्द ही मुक्त होगा। पुलिस को सरकार का लगातार समर्थन मिल रहा है। सरकार बस्तर क्षेत्र में विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। विकास कार्य प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है। आम लोगों को योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। दरअसल जनता भी बस्तर को शांति के टापू के रूप में देखना चाहती है। यह सरकार के सकारात्मक सोच का ही नतीजा है।

close