बिलासपुर— क्राइम ब्रांच पुलिस ने सरकंडा क्षेत्र में हुई तीन चोरियों का खुलासा किया है। चोरों ने तीनों जगह सूने घर को निशाना बनाया था। सोने चांदी के जवार समेत नगदी पर भी हाथ साफ किया था। चोरों ने घर से अन्य सामानों को भी पार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सामान को बरामद कर लिया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच पुलिस ने सरकंडा क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा किया है। खुलासे के दौरान अधिकारियों ने बताया कि चोरों ने तीन सूने घरों को निशाना बनाया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की पता साजी शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है।
पकड़े गए चोरी के छः आरोपियों में एक नाबालिग भी है। पुलिस ने चोरी की माल खपाने वाले दो खरीददारों को भी हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया कि उन लोगों ने रेकी के बाद सूने घरों को चोरी के निशाना बनाया है। आरोपियों के अनुसार तीन अलग अलग चोरी में लाखों रूपए के सामान को पार किया है।
आरोपियों की निशानदेही पर क्राईम ब्रांच टीम ने छः खरीददारों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से पुलिस को करीब डेढ़ लाख रूपए नगद मिले हैं। इसके अलावा खरीददारों से पुलिस ने चोरी के सामान सोने चांदी के जेवर को भी बरामद कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस को मोबाइल,साउंड सिस्टम और गिटार भी बरामद किया है। आरोपियों के पास घरों से चुराये गए कपड़े भी मिले हैं।
पकड़े गए आरोपियों में निखिल उर्फ महेश्वर पिता राजेश यादव उम्र 19 साल,लोकेश बैरागी पिता मनोहर बैरागी उम्र 20 साल, गोलू उर्फ प्रकाश पिता जोधाराम श्रीवास, प्रेम उर्फ दीपक साहू पिता संजू साहू उम्र 19 साल, विष्णु साहू पिता राजू साहू उम्र 18 साल के अलावा चोरी करने वालों में एक नाम नाबालिग का भी है। सभी आरोपी मुरूम खदान अशोक नगर सरकंडा के रहने वाले हैं। चोरी का सामान खरीदने वालों का नाम शंभू पिता धनु राम उम्र 24 साल और सलीम अली पिता समद अली है। दोनों खरीदार मुरूम खदान निवासी हैं।