बिलासपुर—- मिली जानकारी के अनुसार कलमीटार स्थित लक्षनपुर परियोजना डैम में डूबने से एक आटो चालक की मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार अजहर हुसैन भारत माता स्कूल बिलासपुर के बच्चों के साथ आटो से लक्षनपुर गया था।
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
फिलहाल पुलिस अभी बताने की स्थिति में नहीं है कि कितने लोग डूबे हैं। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर चुचुहियापारा निवासी आटो चालक अजहर हुसैन सात बच्चों के साथ पिकनिक मनाने गया था। बताया जा रहा है कि अजहर हुसैन ने बच्चों से कहा कि वह नहाने जा रहा है। बच्चे बाहर खड़े रहे। इसी दौरान डैम में छलांग लगाते ही अजहर की मौत हो गयी।