डॉक्टरों की टीम ने गुब्बारा उडाया…बताया दिल को दिल से लें…लापरवाही पड़ सकती है भारी….सैकड़ों लोगों ने कराया परीक्षण

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- अपोलो प्रबंधन की दिल की सुनों दुनिया वालों अभियान को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। सप्ताह भर चलने वाले अभियान में दो सौ से अधिक लोगों ने निशुल्क जांच कराया ।  प्रबंंधन ने तीसे दिन विवेकानन्द उद्यान में मेगा जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान अपोलो के हृदय रोग विशेषज्ञों ने बताया कि दिल की बीमारियों को गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है।
                    विश्व हृदय दिवस पर अपोलो प्रबंधन की दिल की सुनों दुनिया वालों अभियान को शहर में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। गुरूवार को अपोलो प्रबंधन ने शहर के हृदय स्थल विवेकानन्द उद्यान में दिल से जुड़ी बीमारियों को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया। मेगा शो कार्यक्रम के दौरान लोगों की जमकर भीड़ देखने को मिली। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने अभियान का ना केवल समर्थन किया..बल्कि निशुल्क कार्यक्रम का फायदा भी उठाया।
                                         अपोलो प्रबंधन के सीईओ डॉ.सजल सेन ने बताया कि मेगा शो दिल की सुनो दुनिया वालों अभियान को विवेकानन्द उद्यान में आयोजित किया गया। इस दौारन लोगों को बताया गया कि शरीर में दिल यानि हृदय का अहम स्थान होता है। दिल से जुड़ी छोटी बीमारी भी खरतनाक साबित हो सकती है। यदि समय समय पर परीक्षण कराने के साथ लापरवाहियों को बचा जाए तो इंसान दिल की बड़ी से बड़ी बीमारी से बच सकता है। डॉ. सेन बताया कि मेगा शो अभियान में 230 से अधिक लोगों  का  निःशुल्क ब्लड सुगर, ब्लडप्रेशर जांच किया गया है। इस दौरान लोगों ने ना केवल दिल से जुड़ी बीमारियों को गंभीरता से समझने का प्रयास किया। बल्कि बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचकर अभियान का समर्थन भी किया है।
                                              अपोलो जनसम्पर्क टीम के प्रमुख देवेश गोपाल ने जानकारी दी कि विवेकानन्द उद्योग में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ आजाद लाफ्टर क्लब के अध्यक्ष मनोहर मेडेकर, आनंद लाफ्टर क्लब के अध्यक्ष डी.एस. गंभीर समेत अपोलो हॉस्पिटल संस्था प्रमुख डॉ. सजल सेन, डॉ मोहन गुप्ता, वरिष्ठ हृदय रोग विषेषज्ञ डॉ राजीव लोचन भांजा और डॉ महेन्द्र प्रसाद सामल ने आसमान में गैस से भरे गुलाबी रंग के गुब्बारों को छोड़कर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान 230 से अधिक लोगों की निःशुल्क ब्लड सुगर, ब्लड प्रेशर की जांच की गयी।
           इस दौरान अपोलो हॉस्पिटल के सभी विभाग प्रमुखों और अपोलो कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वरिष्ठ हृदय रोग विषेषज्ञों ने हार्ट की बिमारी से बचने की टिप्स दिए। नियमित दिनचर्या और नियमित स्वास्थ्य परिक्षण पर जोर दिया। चीफ डायटिशियन डॉ चंपा मजुमदार ने तेल को बार-बार गरम कर उपयोग न करने की सलाह दी।
close