डॉक्टर पति पत्नी ने दी आया को धमकी..कहा.. उठवा लूंगा..पुलिस कप्तान का निर्देश..दर्ज हुआ FIR

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की आया उत्तरा दुबे ने डाक्टर पति और पत्नी पर जान से मारने और उठवा लेने के साथ ही प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पहले तो सिरगिट्टी पुलिस एफआईआर दर्ज करने से बचती रही। लेकिन पुलिस कप्तान के निर्देश पर सिरगिट्टी थाना को आरोपी पति और पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज करना पड़ा है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  जानकारी के अनुसार विधवा उत्तरा दुबे के दो बच्चे हैं। पिछले 6 साल से सिरगिट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जीवनदीप योजना के तहत आया का काम करती है। तात्कालीन समय स्टाफ के सहयोग से उत्तरा  दुबे को पीडब्लूडी के एक जर्जर भवन को ठीक ठाक कर रहने के लिए दिया गया। बाद में वही भवन मुबीसत साबित होता नजर आ रहा है। 

                उत्तरा दुबे ने बताया कि पिछले कुछ दिनों ने स्वास्थ्य केन्द्र के आरएमए रजनी सिंह और उनके पति संतोष सिंह की गाली गलौच से परेशान है। रोज सबके सामने और मोबाइल पर उठवा लेने की धमकी देते हैं। गाली गलौच करते हैं। दोनों पति पत्नी लगातार सरकारी जर्जर भवन को छोड़ने के लिए दबाव बना रहे है। जबकि भवन की स्थिति बहुत ही खराब है। इसमें मुसीबत का मारा ही रह सकता है। 

          उत्तरा दुबे ने बताया कि वह विधवा है। जीवनदीप योजना के तहत आया का काम करती है। महीने में दो हजार रूपए पगार मिलता है। 2000 रूपए से अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण करती है। रोज रात और दिन संतोष सूर्यवंशी और उनकी पत्नी घर खाली करवाने गाली गलौचा से परेशान हो चुकी है। जब घर खाली करने से मना करती हूं। तो दोनों पति पत्नी गाली गलौच और जान से मारने की धमकी के साथ उठवा लेने की बात कहते हैं। जिसके चलते उसका जीना मुश्किल हो गया है। 

            उत्तरा दुबे ने बताया कि मामले की शिकायत थाने में की। जानकारी के बाद संतोष सूर्यवंशी के दबाव में एफआईआर दर्ज नहीं किया गया। मामले को पुलिस कप्तान तक पहुंचायी। फिर जाकर एफआईआर दर्ज हुआ है। 

                       पीड़ित महिला ने बताया कि मुझे स्टाफ के किसी भी कर्मचारी से शिकायत नहीं है। पिछले 6 साल से काम कर रही हूं।  लेकिन दोनों पति पत्नी ने मिलकर जीना मुश्किल कर दिया है। जबकि जिस भवन को खाली करवाना चाहते हैं। उसे पीड़ब्लडी ने डिस्मेन्टल का आदेश दिया था। आर्थिक स्थिति देखते हुए तात्कालीन स्टाफ ने अपने खर्च पर भवन को रहने लायक बनाया। अब उसी घर को खाली करवाने संतोष और रजनी सूर्यवंशी गाली गलौच और जान से मारने के साथ नौकरी से हटाने की धमकी दे रहे हैं।

                 स्थानीय थाना प्रभारी यूएनशांत साहू ने बताया कि उत्तरा दुबे की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। उत्तरा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 507 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।                    

close