डॉ.कृष्णा मित्तल को भेजा गया क्वारंटिन..दुबई से लौटने के बाद 23 मरीजों का आपरेशन किया CMHO ने मांगी मरीजों की सूची

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—- कलेक्टर के निर्देश के बाद सिविल सर्जन के आवेदन पर मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने जिला अस्पताल की सर्जन डॉ.कृष्णा मित्तल को होम क्वरंटाइन पर भेज दिया गया है। जानकारी हो कि डॉ. कृष्णा मित्तल 1 मार्च को दुबई से लौटी थी। लौटने के बाद बिना किसी को जानकारी दिए ड्यूटी पर तैनात हो गयी। उस दौरान उन्होने 23 आपरेशन भी किए। सभी मरीजों की सूची को सीएचएमओं ने तलब किया है। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

              कलेक्टर के निर्देश पर जिला चिकित्सा मुख्य अधिकारी डॉ.प्रमोद महाजन ने डॉ.कृष्णा मित्तल को होम क्वरंटीन पर भेज दिया है। बताते चलें कि डॉ.कृष्णा मित्तल शासन को बिना सूचना दिए विदश दुबई गयी थी। इसके बाद वह 1 मार्च को लौटकर अपना काम करना भी शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होने यह भी नहीं बताया कि वह दुबई गयी थीं। जबकि इस दौरान शासन ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि विदेश से आने वाले सभी लोगों को कोरोना चेकअप के साथ आइसोलेशन या क्वरंटीन पर रखा जाएगा। लेकिन डॉ.कृष्णा मित्तल के साथ कुछ भी नहीं हुआ।

               इतना ही नही डॉ.कृष्णा मित्तल ने दुबई से लौटने के बाद अब तक कुल 23 आपरेशन भी किए। ताज्जूुब की बात है कि इस बात को सिविल सर्जन डॉ.मधुलिका सिंह के तरफ से भी गंभीरता से नहीं लिया गया। वही जानकारी मिलने के बाद डॉ.मधुलिका सिंह ने कहा कि हमें जानकारी नहीं थी। जबकि खुद डॉ.मित्तल ने बताया कि दुबई जाने की जानवारी वरवल सिविल सर्जन और आलाधिकारियों को दी थी।

              बहरहाल बम चक के बाद कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लिया। और सीएचएमओ और सिविल सर्जन को मामले को गंभीरता से लेने को कहा। जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन मधुलिका सिंह ने एक आवेदन जिला चिकित्सा अधिकारी को दिया है। पत्र में बताया है कि डॉ.कृष्णा मित्तल को होम क्वारंटीन भी भेजा जाए। पत्र पर अमल करते हुए सीएचएमओ ने ड.कृष्ण मित्तल को होम क्वारंटीन पर भेज दिया है।

 कोई लक्षण नहीं था..लेकिन होम क्वारंटीन पर भेजा गया

               सीएचएमओ डॉ.प्रमोद महाजन ने बताया कि डॉ.कृष्णा मित्तल को होम क्वारंटीन पर भेज दिया गया है। यद्यपि उनमें अभी तक कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। चूंकि 45 दिन हो चुका है। इसलिए उन्हें कोई खतरा भी नहीं।

 मंगाई गयी आपरेशन करवाने वालों की सूची

            डॉ.प्रमोद महाजन ने बताया कि डॉ.कृष्णा मित्तल ने इस दौरान जितना भी आपरेशन की हैं। सभी की सूची मंगाई गयी है। सूची मिलने के बाद उचित कदम उठाया जाएगा। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि सभी मरीजों के साथ उनके परिजनों का भी टेस्ट होगा।

 बहुत बड़ा खतरा

                 यद्यपि जिला चिकित्सा अधिकारी का मानना है कि 45 दिन हो गए हैं। कोई लक्षण नहीं पाया गया है। और खतरे की कोई बात नहीं है। बताते चलें कि दुबई से लौटी महिला में 45 दिनों बाद  कोरोना का लक्षण पाया गया । इस समय महिला का इलाज अपोलो में चल रहा है। यदि यहां भी ऐसा हुआ तो..निश्चित रूप से बहुत बड़ा संकट आ जाएगा। क्योंकि मरीजों के साथ उनके परिजन भी प्रभावित हो सकते है। इतना ही परिजनों के दोस्त यार समाज के लोग भी प्रभावित होंगे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।

close