डॉ.देवेन्द्र सिंह ने कहा…अब बच्चे समझाएंगे पर्यावरण का महत्व…फिर विसंगतियों के खिलाफ चलाएंगे आंदोलन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर– अब बच्चे ही बड़ों को सिखाएंगे पर्यावरण का महत्व…। सभी बच्चे जब पर्यावरण के महत्व को कैनवास पर उतारेंगे..उसी दिन बड़ों की आंखे खुलेंगी। आज हमारे सामने पर्यावरण की विकराल समस्या सुरसा की तरह मुंंह खोलकर खड़ी है। वर्तमान के लिए केवल और केवल हम जिम्मेदार हैं। बावजूद इसके हम तमाम पर्यावरणीय समस्या को देखते हुए भी अपने ही हितों की समस्या को सुलझा नहीं पा रहे हैं। ऐसा कर हम आने वाली पीढी को मुसीबत में धकेल रहे हैं। यह बातें आक्सी..जन के संस्था के संस्थापक सदस्य डॉ.देवेन्द्र सिंह ने पत्रवार्ता के दौरान कही। डॉ.देवेन्द्र ने बताया कि 19 अगस्त को पर्यावरण के महत्व को केन्द्र में रखकर बच्चों के बीच निःशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्योंकि हमारा मानना है कि भटके बड़े बच्चों को छोटे बच्चे ही रास्ते पर ला सकते हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                  आक्सी…जन संस्था के संस्थापक सदस्य मशहूर डॉक्टर देवेन्द्र सिंह ने पत्रवार्ता में पर्यावरण संकट को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। डॉ.देवेन्द्र सिंह ने बताया कि अंधाधुंध विकास की दौड़ में हमने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाया है। पर्यावरण को नुकसान का सीधा अर्थ मानव जीवन को नुकसान पहुंचाना है। शासन से लेकर तमाम पर्यावरण प्रेमी असंतुलित होते पर्यावरण को लेकर चिंंता जाहिर की है। चिंंता वाजिब भी है। लेकिन हमारी संस्था आक्सी..जन का हमेशा से मानना है कि समाज के एक एक सदस्य की भागीदारी से ही बेपटरी हो चुके पर्यावरण को पटरी पर लाया जा सकता है। इसमें सबसे अहम योगदान स्कूली बच्चों का होगा। क्योंकि बच्चे ही विकास के अंधे दौड़ में शामिल बड़े बच्चों यानी समाज के जिम्मेदार नागरिकों और अभिभावकों को पर्यावरण के महत्व को समझा सकते हैं।

                पत्रवार्ता में आक्सी..जन के संस्थापक सदस्य डॉ.देवेन्द्र ने बताया कि संस्था में 167 से अधिक सदस्य हैं। हमारे संगठन में पदाधिकारी नहीं केवल कार्यकर्ताओं का महत्व है। सामाजिक संस्था होने के कारण संस्थापक सदस्यों ने समस्याओं के खिलाफ लड़ने का बीड़ा उठाया है। इसलिए सबसे पहले हमने पर्यावरण संरक्षण को लेकर कुछ काम करने का फैसला किया है। देवेन्द्र ने बताया कि इस साल बिलासपुर में अब तक सबसे बड़ा पौधरोपण अभियान चलाया गया। शासन के इस अभियान नें निजी संस्थानों ने भी बढ़चढकर हिस्सा लिया। हमारे भी प्रयास रहेगा कि लगाए गए पौधों का संरक्षण किस प्रकार किया जाए। हमने पौधों के संरक्षण को लेकर यथोचित ट्री गार्ड सुविधा से लेकर मानिटरिंग का फैसला किया है। इसके अलावा भावी पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने निःशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन का फैसला किया है।

                डॉ.देवेन्द्र ने बताया कि निःशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सीएमडी कालेज में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 19 अगस्त 2018 सुबह 10 बजे शुरू होकर 2 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में हजारों स्कूली बच्चे और छात्र छात्राएं शामिल होंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों को संस्था से ड्राइंग शीट दिया जाएगा। प्रतिभागियों को कलर लाना होगा।

                         सबसे अच्छी चित्र को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में जज की भूमिका में कला गुरू गिरधारी पोद, राकेश डे, सुदीप्ता घोष, रहेंगी। चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता को पांच हजार और उप विजेता को 3 हजार नगद के अलावा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 20 प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

                   सवालों का जवाब देते हुए डॉ.देवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह हमारा पहला कार्यक्रम होगा। इसके बाद हमारी संस्था समाज के अन्य विसंगतियों के खिलाफ खिलाफ अभियान चलाएंगे।

                     पत्रकार वर्ता में आक्सी…जन संस्था के अन्य संस्थापक सदस्य..देवाशीष घटक,सत्यकाम आर्य, प्रथमेश मिश्रा,नीना असीम,मनोज शुक्ला,अानन्द अग्रवाल और व्ही.व्ही.रमन किरण भी मौजूद थे।

close