डॉ.ध्रुव का नाम फायनल..मरवाही से कांग्रेस का चेहरा..हाईकमान की मुहर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ की एक मात्र मरवाही सीट चुनाव के लिए डॉ.कृष्ण कुमार के नाम पर अंतिम लगा दिया है। अब यदि गति का खेल खत्म हुआ। डॉ.ध्रुव ही कांग्रेस के उम्मीदवार होगे। इसके अलावा राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने गुजरात से 6 सीट के लिए भी नाम का एलान किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              मरवाही विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चेहरे के नाम एलान कर दिया है। डॉ.कृष्ण कुमार ध्रुव कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। बताते चले कि मरवाही अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद जोगी के बाद मरवाही सीट उपचुनाव में तीन नवम्बर को मतदान होगा।

            कांग्रेस हाईकमान ने इसके अलावा 6 नाम का एलान गुजरात के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए किया है। अब्दासा से डॉ.शांतिलाल, मोरबपी से जयंतिलाल पटेल, धारी से सुरेश कोटाडिया, अनुसूचित जाति सुरक्षित सीट गधाना से मोहनभाई सोलंकी और कर्जन से किर्ति सिंह जडेजा कांग्रेस का चेहरा होंगे।

close