डॉ.महंत ने कहा…भाजपा से जनता नाराज….प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार..जोगी कांग्रेस को एक सीट पर्याप्त

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— पीसीसी चुनाव स्टेयरिंग कमेटी अध्यक्ष डाॅ.चरणदास महंत अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। अधिवक्ता विश्ववास ओत्तलवार के निवास पहुंचकर उनकी पत्नि के निधन पर शोक जाहिर किया। इस दौरान पत्रकारों से डॉ.महंत ने बातचीत के दौरान बताया कि इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होने कहा कि भाजपा नेताओं की चुनाव में एक भी चालाकी काम नहीं आयी। जनता ने कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ.चरणदास महंत अल्प प्रवास पर दोपहर 3 बजे बिलसापुर पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता विश्वास ओत्तलवार के निवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नि के निधन पर शोक जताया। इसके बाद बातचीत के दौरान डॉ.महंत ने कहा कि इस बार भाजपा की सरकार का जाना निश्चित है। कांग्रेस पार्टी बहुतमत के साथ सरकार बनाएगी।

                महत ने किसान,मजदूर,व्यापारी, कर्मचारी सभी लोग भाजपा सरकार से तंग आ चुके हैं। सरकार के प्रति जनता में एन्टीइन्कैम्सी है। खासकर किसान और युवाओं ने सरकार के खिलाफ मतदान किया है। किसानों को पूरा भरोसा है कि भाजपा की सरकार जा रही है। यही कारण है कि धान को अभी तक मंडी लेकर नहीं गये हैं। कांग्रेस सरकार के बनते ही किसान धान बेंचने मण्डी जाएंगे।

           महंत ने बताया कि कांग्रेस सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री कौन बनेगा..फिलहाल अभी इस पर सवाल ठीक नहीं। हमारे यहां सीएम कन्डीडेट की कमी नहीं है। सक्ती विधानसभा में उनकी जीत होगी।

                             जोगी कांग्रेस पार्टी के सवाल पर महंत ने बड़े ही सहज अंदाज में कहा कि एक सीट उन्हें मिल जाए..शायद इतना ही पर्याप्त होगा। इस दौरान डॉ.महंत की पत्नी ज्योत्सना के अलावा पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव, पीसीसी सचिव आशीष सिंह ठाकुर, बसंंत शर्मा जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय, बेलतरा कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू, मरवाही कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब सिंह राज, गणेश वाघमारे, भूपेन्द्र जोबनपुत्रा, प्रशांत मिश्रा, सुभाष ठाकुर, हेमंत दिघ्रस्कर, समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

close