बिलासपुर—केन्द्र सरकार ने दूसरी पारी का एक साल पूरा किया है। सरकार ने एक साल पूरा किए जाने पर सम्पर्क अभियान का एलान किया है। इसी क्रम में प्रदेश के नेता केन्द्र सरकार के एक साल पूरे होने और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का फैसला किया है।
सम्पर्क अभियान की कड़ी में दूसरे कार्यकाल के एक साल के साथ पिछले 6 साल की उपलब्धियों को जनता के सामने पेश करने सम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्ययोजना के 8 जून को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बिलासपुर में जनता के सामने रखेंगे। इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री पुन्नूलाल मोहिले और अमर अग्रवाल भी रहेंगे।
डॉ. रमन सिंह पत्रकारों से भी चर्चा करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, छत्तीसगढ़ सरकार सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष , महामंत्री घनश्याम कौशिक समेत जिले के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
बिलासपुर आगमन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह दोपहर 12ः30 बजे हाईटेक बस स्टैण्ड में प्रवासी श्रमिकों को फूड पैकेट और सामाग्री वितरण करेंगे। दोपहर 1 बजे पत्रकार वार्ता करेंगे। दोपहर 01ः30 से 2ः30 बजे के बीच भाजपा कार्यालय में मण्डल अध्यक्षों की बैठक करेंगे। शाम 4 बजे व्यक्तिगत् सम्पर्क अभियान के तहत बेलतरा विधानसभा में वार्ड क्र.53, बिलासपुर विधानसभा में वार्ड क्रमांक 20,और बिल्हा विधानसभा के हिर्री में शाम 6 बजे आम जन से रूबरू होंगे।