डॉ रमन सिंह को जन्मदिन पर भूपेश बघेल ने दी बधाई, पढ़िए जवाब में Ex CM ने क्या ट्वीट किया

Shri Mi
3 Min Read

रायपुर।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के जन्मदिन परमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर उन्हे जन्मदिन की बधाई दी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विट में लिखा ह।“भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में मेरे साथी राजनांदगाँव विधायक डॉ रमन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ “सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हुए लिखा है- “ईश्वर आपको स्वस्थ रखे एवं दीघार्यु प्रदान करे”

 भूपेश बघेल ने ग्यारह बजकर चालीस मिनट पर अपना बधाई संदेश डॉ रमन सिंह को दिया था।जिसके जवाब मे देर शाम करीब सवा आठ बजे डॉ रमन बधाई संदेश स्वीकारते हुए ट्वीट कर लिखा कि-शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत धन्यवाद भूपेश बघेल जी।

बता दे कि 15 अक्टूबर 1952 को कवर्धा मे डॉ रमन सिंह का जन्म हुआ था। उन्होंने बी.ए.एम.एस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसीन) की उपाधि हासिल की है। इनकी पत्नी का नाम वीणा सिंह है। इनके दो बच्चे हैं, बेटा अभिषेक सिंह और बेटी अस्मिता सिंह। अभिषेक सिंह राजनांदगांव से सांसद रह चुके हैं। रमन सिंह सर्वाधिक 15 साल तक लगातार प्रदेश के सीएम रहे। वर्ष 2018 में विधानसभा में बीजेपी की हार के बाद इन्होंने त्याग पत्र दे दिया था।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है।

उन्होंने ट्वीट कर पूर्व सीएम को बधाई दी है। शाह ने लिखा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष @drramansingh जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ। डॉ. रमन सिंह जी ने जिस अथक परिश्रम और ईमानदारी से छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा की वह हम सभी के लिये प्रेरणीय है। आप सदैव स्वस्थ और दीर्घायु हूँ ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close