ड्रोन के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च.. शहर भ्रमण के दौरान सख्त निर्देश.. निर्देश नही मानने पर मिली चेतावनी

BHASKAR MISHRA
 बिलासपुर—-लॉकडाउन 03 को सफल बनाने शनिवार को पुलिस के साथ अधिकारियों ने शहर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान ड्रोन कैमरे की निगबबानी भी रही। बताते चलें कि जिला प्रशासन सप्ताह में दो दिन यानि शनिवार और रविवार को पूर्ण लाकबंदी की घोषणा किया है।
  
                    कोरोना से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ने सप्ताह में दो दिन यानि शनिवार और रविवाद को पूर्ण लाकडाउन का आदेश दिया है। लाकडाउन को सफल बनाने हमेशा की तरह जिला पुलिस ने ड्रोन कैमरे की निगहबानी में शहर में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अद्यतन स्थिति में कोरोनावायरस संक्रमण का बराबर खतरा है। संक्रमण की स्थिति कई स्थानों पर संभावित है। 
 
          इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए जिला बिलासपुर में फास्ट गत आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण में रखने लाकडाउन का पालन करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। लाकडाउन के दौरान भारत और छत्तीगढ़ शासन से  दी गई छूट को दो दिन तक प्रतिबंधित किया गया है। 
 
         बावजूद इसके देखने में आया है कि कुछ लोग निर्देशों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिला पुलिस प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च लोगों को सख्त निर्देश दिया है कि लाकडाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
               पुलिस ने बस स्टैंड से फ्लैग मार्च शुरू कर सभी मुख्य मार्गो सत्यम चौक ,अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड चौक, बुधवारी बाजार , तोरवा चौक समेत अन्य मार्गो का भ्रमण किया है। इस दौरान लोगों से घर पर  रहने,  बाहर ना घूमने और कोरोना वायरस  के संक्रमण  से बचने  के निर्देशों को सख्ती से अमल लाने को कहा है। 
 
          लाकडाउन के दौरान अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर शहर के सभी दुकानों को बंद कराया गया। 
close