ढकोसलेबाज कर रहे नोटबंदी का विरोध–शर्मा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20161208_154132बिलासपुर—नोटबंदी अभियान के एक महीना पूरा होने पर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत किया है। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर जन-जन का अभिनंदन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने मोदी के फैसले को क्रांतिकारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाया गया देशहित में बताया। अभिनंदन कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         नोट बंदी पर जन.जन का अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने आम जनता के प्रति आभार जाहिर किया। शर्मा ने कहा कि जनता ने धैर्य और साहस के साथ नोटबंदी अभियान में सहयोग दिया है। बैंक में कतार लगाकर नोट जमा किया। उन्होने कहा कि नोटबंटी का उदे्श्य केवल और केवल भ्रष्टाचार और कालेधन पर अंकुश लगाना है। आमजनता ने देशभक्ति का परिचय देते हुए बैंको में हो रही परेशानी को न केवल सहन किय बल्कि नोटबंदी अभियान के दिशा में कदम से कदम मिलाकर प्रधानमंत्री का समर्थन किया है।

                      शर्मा ने कहा कि आज अभिनंदन कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा देशभक्त भारतीयों का अभिनंदन करता है।  8 नवंबर को देशहित में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की घोषणा की थी। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच कैशलेंस क्रान्ति से जोड़ने और जागरूकता लाने कार्यक्रम के माध्यम से पेटीएम का डेमोस्ट्रेशन किया।

                                 भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने नोटबंदी पर जन.जन अभिनंदन कार्यक्रम में आमजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि कालेधन की लड़ाई में देश की युवा पीढ़ी मोदी के साथ है। कुछ लोग नोटबंदी पर ढकोसला कह रहे है। ऐसे लोग  कही न कही राजनीतिक पतन के शिकार हो चुके है। उन्हे अपनी राजनीतिक जमीन को पाने के लिए इस प्रकार का ढकोसला करना पड़ रहा है।

                    युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। आतंकवाद, नक्सवाद पर नकेल कसेगा। भ्रष्टाचार मुक्त भारत को बल मिलेगा।

                          अभिनंदन कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता,पदाधिकारी के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

Share This Article
close